विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र बदलेंगे अपनी राशि, 3 राशियों की खुल जाएगी बंद किस्मत, खूब मिलेंगी सुख-सुविधाएं

Venus Transit 2026 Horoscope: ज्योतिष के मुताबिक शुक्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें 3 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...

Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र बदलेंगे अपनी राशि, 3 राशियों की खुल जाएगी बंद किस्मत, खूब मिलेंगी सुख-सुविधाएं
शुक्र गोचर 2026
AI

Shukra Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, कला और लग्जरी जीवन का कारक माना जाता है. माना जाता है जिसकी कुंडली में शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव होता है उसके जीवन में किसी भी तरह की सुख-सुविधा की कमी नहीं होती है. ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 19 अप्रैल दिन रविवार को चाल परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र गोचर कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के मुताबिक शुक्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. इनमें 3 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे इनकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और सकारात्मकता का वास होगा. आइए जानते हैं किन 3 राशियों की बंद किस्मत खुल सकती है...

यह भी पढ़ें: Mesh Sankranti 2026: मेष राशि में ग्रहों के राजा सूर्यदेव ने किया प्रवेश, सिंह समेत इन 3 राशियों को होगा तगड़ा लाभ, दूर होंगी परेशानियां

1. वृषभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी शुभ रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. साथ ही आय के नए सोर्स भी बन सकते हैं. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और परेशानियां कम होंगी. पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी और पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा आप नई संपत्ति या फिर वाहन खरीद सकते हैं. आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी.

2. कन्या राशि

Latest and Breaking News on NDTV

शुक्र को वृषभ राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों को भी शुभ परिणाम देगा. करियर के लिए समय अच्छा रह सकता है. आपको नए अवसर मिलेंगे जिसमें सफलता प्राप्त होगी. आपको शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी ये समय बहुत शुभ माना जा रहा है. नई डील मिल सकती हैं जिसमें खूब फायदा हो सकता है. परिवार में सकारात्मकता आएगी और पुराने मतभेद खत्म होंगे. साथ ही जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए रिश्ते भी आ सकते हैं.

3. कुंभ राशि

Latest and Breaking News on NDTV

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर काफी ज्यादा लाभदायक रह सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन हो सकता है. साथ ही सैलरी में भी बढ़ोतरी की जा सकती है. आय के नए सोर्स बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. जीवन में नई सुख-सुविधाएं मिलेंगी. निवेश के लिए समय अच्छा रह सकता है और भविष्य में मुनाफा हो सकता है. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com