विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में हस्तक्षेप से नुकसान, किसी आपराधिक मामले में शामिल

Virgo Tarot Card Horoscope 20 May: Justice की ऊर्जा न्यायपूर्वक कार्य करने, किसी भी मामले में हस्तक्षेप न करने और कार्य को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा की बात कर सकती है. आईए देखते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में हस्तक्षेप से नुकसान, किसी आपराधिक मामले में शामिल

Virgo Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal:-  किसी कानूनी मामलों में परिवार के किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप मामले को और अधिक गंभीर बना सकता है. किसी अच्छे कानूनी सलाहकार की सलाह लेने का प्रयास करें. घरेलू विवाद के चलते आपराधिक मामला दर्ज होने की स्थिति बन सकती है. सामने वाले की नाराजगी से परेशान हो सकते है. इसका इस बात का असर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में पड़ सकता है.

व्यवसायिक :- कार्य क्षेत्र के चुनौती पूर्ण माहौल के बीच रहकर कार्य करना पड़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से कार्य को लेकर प्रशंसा प्राप्त हो सकती है. किसी नए सहकर्मी के साथ तालमेल बैठने में उसकी गलत आदतों के चलते परेशानी महसूस कर रहे हैं. कार्य की अधिकता और बढ़ता तनाव व्यावसायिक जीवन में उथल-पुथल ला सकता है. किसी पुराने कार्य का अवलोकन कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य:- समय पर नींद ना होने और दिनचर्या के अनियमित होने के कारण थकान महसूस कर सकते हैं. कुछ समय कार्यों से दूर रहकर विश्राम करेंगे. 

आर्थिक स्थिति:- वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर किसी सरकारी योजना में धन निवेश कर सकते हैं. पहले योजना के बारे में सभी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश करें.  

रिश्ते:- जो यादें पुरानी हो चुकी हैं और दु:ख दे सकती हैं, उनको याद करके वर्तमान रिश्तों में कड़वाहट ना बढ़ाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com