विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: ज्यादा पाने की लालसा से असंतुष्टि, परिजनों से अतीत के रिश्ते छिपाने का प्रयास

Taurus Tarot Card Horoscope 15 May:- Six of swords की ऊर्जा अतीत के रिश्ते से भय, परिजनों से बातें छुपाना और ज्यादा पाने का लालच की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते है, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: ज्यादा पाने की लालसा से असंतुष्टि, परिजनों से अतीत के रिश्ते छिपाने का प्रयास

Taurus Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026, Vrashbh Tarot Card Rashifal:- अतीत से आया कोई व्यक्ति वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकता हैं. उसके आने से जीवन में बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं. सामने वाला अतीत का सच परिजनों के सामने उजागर न कर दे. इस बात से भयभीत हो सकते हैं. संतान के मित्रों और उसकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं. जरूरत से ज्यादा किसी के कार्य में दखलअंदाजी न करें. अपने कार्यों से मतलब रखें. लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का दवाब दिमाग पर न बनाए. 

व्यवसायिक:- इस समय कार्य क्षेत्र में असंतुष्टि हो सकती है. ऐसा महसूस कर सकते हैं, जैसे अभी तक आपको कार्यों का उचित प्रतिफल नहीं प्राप्त हुआ है. मन में ज्यादा पाने की लालसा ऐसे कार्यों की तरफ ले जा सकती है, जिसमें लाभ के साथ जोखिम भी अधिक हो सकता है. उच्च अधिकारियों से अपने पदोन्नति के विषय में बातचीत करने का प्रयास कर सकते हैं. संभव हैं,कि आपकी बातचीत सफल हो जाएं.

स्वास्थ्य: अचानक से  त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है. इस समय घर से बाहर निकलते समय धूप और धूल से बचकर रहें. 

आर्थिक स्थिति:किसी मित्र की उसकी आर्थिक परेशानी में मदद करेंगे. माता से धनराशि प्राप्त हो सकती है.

रिश्ते: यदि कोई व्यक्ति आपके जीवन में बार-बार हस्तक्षेप कर रहा है, तो इसके पीछे उसकी मंशा क्या है. इस बात को समझने का प्रयास करना आपके लिए जरूरी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com