Taurus Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026, Vrashbh Tarot Card Rashifal:- घर में किसी के विवाह से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर तनाव बढ़ सकता है. माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे. इससे परिजनों के बीच सहजता और अपनापन बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ छोटी सी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं.
जीवन साथी अपनी रुचि को व्यवसाय में बदलने की बात कर सकता है. इस बात पर परिजनों के साथ विचार करेंगे. किसी करीबी व्यक्ति की कुछ पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत कर सकते हैं. धन कमाने के नए रास्ते अचानक से खुल सकते हैं. वर्तमान जिंदगी के लिए ईश्वर का भार व्यक्त कर सकते हैं.
व्यवसायिक:- व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करेंगे. कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है. अटके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. इस समय विचारों में काफी उथल-पुथल हो सकती है, जिसके चलते कार्यों से मन भटक सकता है. इस भटकाव से बाहर आने का प्रयास करें. लोगों की बातों पर सोच समझकर प्रतिक्रिया दें.
कुछ लोग किसी बात को लेकर उकसा सकते है, उसने सतर्क रहें. विचारों में सकारात्मक बदलाव लाएं. परिस्थितियां जैसी भी हो. उनसे बाहर आने के प्रयास करें. धैर्य और संयम बनाए रखें. यदि लंबे समय से किसी सहयोगी से विवाद की स्थिति बनी हुई है, तो विवाद को सुलझाने की पहल कर सकते हैं.
इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. स्वविवेक से निर्णय लें. समझौतावादी स्वभाव रखें. कभी कभी परिस्थितियों से समझौता करना जीवन के लिए बेहतर रहता है.
स्वास्थ्य : लगातार यात्राओं के कारण दिनचर्या और खानपान में अनियमितता हो सकती है. दिनचर्या को नियमित बनाएं.
आर्थिक स्थिति : किसी को दिया पैसा वापस मिलने की संभावना नजर नहीं आने से चिंता हो सकती है. सामने वाले से बात कर सकते है.
रिश्ते : किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से जीवनसाथी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है. साथी की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं