विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: गलतफहमी का समय पर समाधान, पुरानी कमियों में सुधार लाएं

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 May: Knight of wands की ऊर्जा गलतफहमियों का समय पर समाधान, किसी को दिया पैसा वापस न मिलने की संभावना और किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से नुकसान की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थितियों और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: गलतफहमी का समय पर समाधान, पुरानी कमियों में सुधार लाएं

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal:- परिवार में छोटी सी गलतफहमी समय पर ना सुलझाने के कारण बड़ी हो सकती है. इस समय बातचीत कर समस्या को सुधारने का प्रयास किया जा सकता है. परिवार के वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता रिश्तों में सुधार लाने का कार्य कर सकती है. पुरानी बातों को लेकर ना बैठे. जो बीत गया, उसे छोड़कर आगे की सोचें. किसी करीबी मित्र की ईर्ष्या के चलते रिश्तों में मुश्किलें आ सकती हैं. इस समय अपनी समझदारी और सूझबूझ से स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक:- पुरानी कमियों पर अटकने की वजह उनमें सुधार लाने का प्रयास करें. सहयोगियों की मदद से रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सकता है. किसी पुरानी योजना के कागजात व्यवस्थित न होने के कारण उच्च अधिकारी से डांट पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में अपनी गलती मानकर चीजों को व्यवस्थित रूप से रखने का प्रयास कर सकते हैं. बार-बार कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके सहकर्मियों या अधिकारी लोगों को परेशानी हो. 

स्वास्थ्य:- त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है. लापरवाही ना करें. चिकित्सक से सही परामर्श ले. 

स्वास्थ्य:- किसी को दिया हुआ पैसा वापस न मिलने की संभावना नजर आ रही है. नौकरी में अच्छे वेतनमान की प्राप्ति हो सकती है. 

रिश्ते:- लोगों की बातों में आकर ऐसे लोगों के साथ रिश्ते ना बिगाड़े, जो हर परिस्थिति में आपकी सहायता करने को तत्पर रहते आए हो.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com