Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal:- आने वाला समय काफी कुछ बदलाव ला सकता है. परिवार से जुड़े किसी ऐसे कार्य को, जिसको करने की सोच लंबे समय से बनी हुई है. इस समय पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. जमीन से जुड़े होने के कारण व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें. किसी भी बात का घमंड या अहंकार करीबी लोगों से दूर कर सकता है.
अपने आलसी और अनुशासनहीन स्वभाव में बदलाव लाएं. इससे कार्यों को समय पर पूरा करने में खुद को सक्षम बना सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों को अन्य सदस्यों के साथ साझा करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा. किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सानिध्य में पैसों के सही निवेश और ज्यादा लाभ कमाने के नए तरीके सीख सकते हैं. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की तैयारी कर सकते हैं. किसी नए प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत भी हो सकती है.
व्यवसायिक: ये समय करियर की दृष्टि से अनुकूल है. अपने कार्य क्षेत्र या व्यवसाय में अपनी अच्छी साख बनाने की कोशिश करें. इस स्थिति में विरोधियों को आसपास ही रखें, ताकि हमेशा आगे बढ़ने की सोच बनी रहें. अपने आसपास के लोगों और माहौल से थोड़ा सतर्क रहें. पूर्ण समर्पण और निष्ठा से किए गए कार्यों में सफलता निश्चिंत होती है. इस बात का विश्वास रखें.
कार्य क्षेत्र या व्यवसाय में भरोसेमंद और जिम्मेदार व्यक्ति बनिए. गलत बात और गलत लोगों का समर्थन न करें. अपनी सोच से सही और गलत का निर्णय लें. यदि कोई बार-बार कार्यों में हस्तक्षेप कर रहा है, तो उसके साथ रिश्ते सीमित करें. दूसरों पर निर्भरता कम करें. हमेशा लोगों के साथ सौम्य व्यवहार करें.
स्वास्थ्य: ऊंचाई पर चढ़ते उतरते समय चोट लग सकती है. मोबाइल का प्रयोग इस समय कम करें. सावधानी से कदम बढ़ाए.
आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर बनी चिंता पिता की मदद से खत्म हो सकती है. व्यवसाय को आगे ले जाने की योजना पर पिता की राय के सकते है.
रिश्ते: कुछ लोग आपके लिए बेहतर नहीं होते है. उनके साथ संबंधों को सीमित करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं