Libra Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal:- इस समय बढ़े हुए खर्चों में कटौती करना जरूरी है. समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आ सकता है. उसके बावजूद विचारों में सकारात्मक बनाए रखें. छोटे-बड़े फैसले लेते समय परिवार के बड़े बुजुर्गों और अन्य सदस्यों के साथ विचार विमर्श अवश्य करें. कोई भी फैसला ज़िद या जल्दबाजी में आकर ना ले. सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिता सकते हैं. कार्य की अधिकता के चलते किसी यात्रा को आगे के लिए स्थगित करना पड़ सकता है.
व्यावसायिक:- लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है. नौकरी पेशा लोग अपने व्यक्तिगत कार्य ऑफिस के समय में ना करें. मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. किसी बड़े कार्य को पूरे ध्यान और सटीकता से पूरा कर सकते हैं. आपका अनुशासित रवैया और कार्य को लेकर निष्ठा उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है. यदि कोई कार्य धीमी गति से चल रहा है, तो जल्द ही उसमें तेजी आई नजर आएगी.
स्वास्थ्य:- शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें. तनाव और चिंता स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.
आर्थिक स्थिति:- अनावश्यक खर्चो को सीमित करें. किसी बड़े निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. थोड़ा ठहरकर निवेश करें.
रिश्ते:- परिवार में आए किसी करीबी व्यक्ति की वजह से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है. सामने वाले की बातों को अनसुना करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं