Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए प्लेऑफ के लिए तीन टीमें- बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद, क्वालीफाई कर चुकी हैं. अब रेस में पांच टीमें मौजूद हैं. इनमें राजस्थान रॉयल्स के चांर सबसे अधिक है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है. राजस्थान की कोशिश जहां जीत के साथ प्लेऑफ की रेस को आसान करने की होगी, वहीं लखनऊ उसका गणित बिगाड़ना चाहेगी.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ की तूफानी शुरुआत
लखनऊ की तूफानी शुरुआत हुई है. जोश इंग्लिश लगातार मारे जा रहे हैं. मिचेल मार्श भी प्रहार कर रहे हैं. आर्चर के पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. लखनऊ का रन रेट 12 से अधिक का है.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ की बैटिंग शुरू
चलिए लखनऊ की बैटिंग शुरू हुआ. मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश की सलामी जोड़ी मैदान पर है. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. लखनऊ की कोशिश पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरने की होगी, जबकि राजस्थान की कोशिश कम से कम दो विकेट लेने की होगी.
RR vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जॉस इंग्लिश, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और कीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन ख़ान, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव
लखनऊ इम्पैक्ट सब: मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह और अर्शिन कुलकर्णी
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, लुआन डी प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), डॉनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शानका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा
राजस्थान इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव, रवि बिश्नोई और रियान पराग
RR vs LSG LIVE Score: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान के लिए आज रियान पराग नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल टॉस के लिए आए हैं. जायसवाल के हाथों में टीम की कमान होगी. जबकि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया टीम में मोहम्मद शमी नहीं है.