Aries Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal: घर के नवीनीकरण और साज सज्जा से जुड़े बदलाव की योजना बना सकते है. परिजनों से इस बदलाव पर सलाह ले सकते है. नजदीकी सम्बन्धों को लेकर कुछ शक की स्थिति बन सकती है, जिसका असर आपसी सम्बन्धों को बिगाड़ सकता हैं.
व्यावसायिक : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धन निवेश करने की सोच रहे है, तो तुरंत निर्णय लें. व्यावसायिक गतिविधियों को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़े. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. उच्च अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस स्थिति में बात को खत्म करने का प्रयास करें. सहयोगियों के कार्यों पर नजर रखेंगे. जरूरत से ज्यादा कार्यभार थका सकता है.
स्वास्थ्य: मौसम में लगातार परिवर्तन स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं. योगा और व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें.
आर्थिक स्थिति: साझेदारी के व्यवसाय में पैसों से सम्बन्धित ब्यौरे को नजरंदाज न करें. धन निवेश सोच समझकर करें.
रिश्ते: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की तैयारी कर सकते है. जीवनसाथी की गर्भावस्था को लेकर चिंतित हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं