विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: मन की कल्पनाओं को नियंत्रित करें, व्यवसाय में राशि गबन को लेकर साझेदारी से मतभेद

Aquarius Tarot Card Horoscope 20 May: The Tower की ऊर्जा व्यर्थ के तनाव बढ़ने, जरूरी जानकारियों की गोपनीयता बनाए रखने और व्यवसाय में जोखिम की जगह बचत करने की सलाह ला सकती है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: मन की कल्पनाओं को नियंत्रित करें, व्यवसाय में राशि गबन को लेकर साझेदारी से मतभेद

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal:- बच्चों के साथ उनकी मनपसंद जगह की यात्रा कर सकते हैं. अनावश्यक खर्च घर के बजट को बिगाड़ सकते हैं. इससे व्यर्थ का तनाव बढ़ सकता है. परिवार में धन या संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है. किसी पुराने सामान या दस्तावेज को संभाल कर रखना लाभ दे सकता है. अपने मन की कल्पनाओं को लगाम दे. परिवार में व्यर्थ के खर्चों को लेकर चिंता हो सकती है. 

व्यवसायिक:- बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सभी जानकारी को गोपनीय रखने की सलाह दी जाती है. साझेदार के साथ व्यवसाय में किसी राशि के गबन को लेकर मतभेद हो सकते हैं. व्यवसाय विस्तार के लिए धन्यवाद करने की योजना को स्थगित कर सकते हैं. संपत्ति से जुड़े कार्यों में धीमी, लेकिन स्थिर प्रगति प्राप्त हो सकती है. बिजनेस में जोखिम लेने की वजह बचत पर ध्यान दें. 

स्वास्थ्य:- लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में सुस्ती बढ़ सकती है. शाम की हल्की सैर राहत देगी. कब्ज या पेट भारी रहने की समस्या उभर सकती हैं. 

आर्थिक स्थिति:- अनावश्यक खर्चों के कारण तनाव बढ़ सकते हैं. नए वाहन की खरीदी कर सकते हैं. 

रिश्ते:- परिवार की गर्भवती महिला की उच्च देखभाल करें. इस समय उसके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com