विज्ञापन
29 minutes ago

Rashifal LIVE, 20 June 2026: आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के आत्मविश्वास, साहस, निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व पर देखने को मिलेगा. ग्रहों की यह स्थिति जातकों को चुनौतियों का डटकर सामना करने, सूझबूझ से निर्णय लेने और अपनी अलग पहचान बनाने में मदद करेगी. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, जबकि व्यापारियों के लिए बड़े समझौते, सरकारी कार्यों और प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 जून का दिन.
 

मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल

आज आपकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक रहेगी. आज आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा. अत्यधिक जोश और जूनून आपके रिश्तों के लिए बेहतर नहीं होगा. आज भावनात्मक रूप से कोई भी निर्णय आपको दिक्कत में डाल सकता है. ऑफिस में आज आपके द्वारा अतिरिक्त मेहनत के साथ कार्य किया जा सकता है. आपका व्यवहार काफी संतुलित रहेगा.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल

किसी के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. आपका दिमाग आज काफी आक्रामकता से कार्य करेगा. कोई ऐसा कार्य जो काफी समय से बंद रहा हो आपके द्वारा फिर से शुरू किया जा सकता है. आपकी बातचीत करने के बेहतर तरीके और कार्य प्रणाली से आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

आपकी गंभीर सोच आज जटिल परिस्थितियों में भी किसी भी समस्या का हल आसानी से दे सकती है. अचानक किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. अचानक आपकी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. आपकी मेहनत और कार्य क्षमता को देखते हुए किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको शामिल किया जा सकता है.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल

आपकी सोच अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहेगी. साथ ही आपके अंदर कॉन्फिडेंस बेहतर होगा आज आप किसी भी कार्य में डीलिंग के दौरान लोगों को बेहतर तरीके से प्रभावित कर सकेंगे. आपके द्वारा लगातार किए गए प्रयासों से आज कार्य स्थल में आपको कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सपोर्ट किया जाएगा.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल

आज आपका सेंसिटिव नेचर आपकी काफी हेल्प करेगा. आप लोगों की फिलिंग्स को बेहतर समझेंगे तथा उनके साथ जल्दी जुड़ सकेंगे. नए विचारों से निर्णय लेने में आपको आसानी होगी. ऑफिस में आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी. आपकी एडवाइस आज काफी महत्वपूर्ण रहेगी. शिक्षा और कंसल्टेशन के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रह सकता है.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल

आज आपके मान सम्मान एवं समाज में जान पहचान बढ़ेगी. आप मजबूत तरीके से अपनी बात रख पाएंगे. आपको गुस्सा और ईगो से बचना होगा. अपनी स्ट्रेटजी के साथ आगे बढ़ें, जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है. ऑफिस में आज आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि देखने को मिलेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी क्षमताओं को परखा जाएगा.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rashifal 20 June 2026 LIVE: मीन राशि का राशिफल

मीन राशि वालों के दिन की शुरुआत व्यस्तता और कार्यों की सूची के साथ हो सकती है. आपको अपने समय और ऊर्जा का सही उपयोग करने की आवश्यकता होगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ सकती है, लेकिन उसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है, लेकिन साथ ही प्रदर्शन सुधारने का अवसर भी मिलेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नियमित ग्राहकों से लाभ, कार्यप्रणाली में सुधार के संकेत हैं. किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अवसर मिल सकता है जिससे मानसिक संतोष मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के दिन की शुरुआत संवाद और लोगों के साथ समन्वय बनाने की आवश्यकता के साथ होगी. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क पर जोर रहेगा और आपको दूसरों के साथ मिलकर निर्णय लेने पड़ सकते हैं. किसी सहकर्मी या साझेदार की राय आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. लंबे समय से रुके हुए किसी सहयोगात्मक कार्य में गति आने की संभावना है. जीवनसाथी या किसी करीबी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जिससे संबंधों में स्पष्टता आएगी. व्यापार करने वालों के लिए साझेदारी से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: मकर राशि का राशिफल

मकर राशि वालों के दिन की शुरुआत गंभीरता और कार्य केंद्रित सोच के साथ होगी. आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक सजग रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जुटे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन की सराहना होने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. दोपहर के बाद कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन साथ ही उपलब्धियों के संकेत भी मजबूत होंगे. किसी प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी में आपकी भूमिका निर्णायक बन सकती है. नौकरीपेशा जातकों को पद या जिम्मेदारी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: धनु राशि का राशिफल

धनु राशि वालों के दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. किसी नए विचार या योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. नौकरीपेशा लोगों को किसी नए अवसर या जिम्मेदारी का संकेत मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद बेहतर रहेगा और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क और दूरस्थ स्थानों से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है. आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित और प्रगतिशील रहेगा. किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की दिन की शुरुआत गंभीरता और लक्ष्य केंद्रित सोच के साथ होगी. आप अपने काम को लेकर अधिक प्रतिबद्ध रहेंगे और किसी बड़े उद्देश्य की दिशा में प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलने के संकेत हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. दोपहर के बाद कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन साथ ही उपलब्धियों की संभावना भी मजबूत. नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी या नेतृत्व का अवसर मिल सकता है. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. आय के नए अवसर धीरे-धीरे विकसित हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: तुला राशि का राशिफल

तुला राशि वालों की दिन की शुरुआत सक्रियता और लोगों से जुड़ने की इच्छा के साथ होगी. किसी मित्र, सहयोगी या पुराने संपर्क से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो आगे चलकर लाभ का कारण बनेगी. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क पर जोर रहेगा. दोपहर के बाद परिस्थितियां अधिक अवसरपूर्ण बनेंगी. किसी समूह, संगठन या परियोजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और किसी सामूहिक कार्य में आपकी भूमिका अहम रहेगी. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नए क्लाइंट और नेटवर्क बढ़ाने का समय रहेगा. 

Rashifal 20 June 2026 LIVE: कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि के जातकों दिन की शुरुआत थोड़ी शांत और विचारशील रह सकती है. आप अपने कार्यों और निर्णयों का विश्लेषण करने में अधिक समय लगाएंगे. पिछले अनुभवों से सीख लेकर आगे की रणनीति बनाना आपके लिए उपयोगी रहेगा. कार्यक्षेत्र में सीधे प्रदर्शन से अधिक तैयारी और योजना पर ध्यान देना जरूरी होगा. आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी या नया टारगेट मिल सकता है. किसी पुराने कार्य में सुधार या पुनर्गठन संभव है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन सोच-समझकर खर्च करने की आवश्यकता होगी.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि के जातकों की शुरुआत आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति को लोग गंभीरता से लेंगे और आपके निर्णयों का असर टीम या संगठन पर दिखाई देगा. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर आ सकता है, लेकिन आप उसे सफलतापूर्वक संभाल लेंगे. पुराने अटके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं. किसी वरिष्ठ व्यक्ति या प्रभावशाली संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन के आधार पर सराहना मिल सकती है या पद से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है. प्रेम जीवन में आकर्षण और आत्मीयता बढ़ेगी. साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में गर्मजोशी आएगी.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: कर्क राशि का राशिफल

दिन की शुरुआत कुछ गंभीर विचारों के साथ हो सकती है और आप अपने भविष्य से जुड़े विषयों पर ध्यान देंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको नेतृत्व करने का अवसर भी मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको स्वयं पहल करनी होगी. आर्थिक दृष्टि से दिन स्थिरता का संकेत देता है. आय के ने मार्ग खुलेंगे. किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है जिससे मन में संतोष आएगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत तेज मानसिक ऊर्जा के साथ होगी और आप कई काम एक साथ संभालने की कोशिश कर सकते हैं. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आने की संभावना है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे टीमवर्क में सुधार होगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय नए संपर्क बनाने और नेटवर्क बढ़ाने का संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में सुधार दिखाई देगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना जरूरी.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: वृषभ राशि का राशिफल

वृषभ राशि वालों की दिन की शुरुआत में मन कुछ संवेदनशील रह सकता है और आप परिवार या निजी मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. माता-पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी. कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे गति आएगी और आपके प्रयासों को पहचान मिलने लगेगी. अगर किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो ग्राहकों के साथ व्यवहार में नरमी रखने से लाभ बढ़ेगा. किसी पुराने कार्य में प्रगति देखने को मिल सकती है जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: मेष राशि का राशिफल

मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ होगी और आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की मानसिक तैयारी में रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी तथा लोग आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपके काम की सराहना होने की संभावना रहेगी. आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है. आय के नए स्रोतों पर विचार हो सकता है. हालांकि, खर्चों पर कंट्रोल जरूर करें.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: आज का अशुभ मुहूर्त, 20 जून 2026

  • राहुकाल: सुबह 08:59 से 10:41 बजे तक.
  • गुलिक काल: सुबह 07:12 बजे से 08:55 बजे तक.
  • यमघण्टकाल: सुबह 06:52 से 08:37 बजे तक रहेगा.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: आज का शुभ मुहूर्त, 20 जून 2026

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक.

अमृत काल: सुबह 07 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 39 मिनट तक, फिर अगले दिन तड़के 03 बजकर 06 मिनट (21 जून) से सुबह 04 बजकर 42 मिनट (21 जून) तक.

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 3 बजकर 52 मिनट से 4 बजकर 38 मिनट तक.

Rashifal 20 June 2026 LIVE: आज की तिथि, नक्षत्र और योग

पंचांग के अनुसार 20 जून 2026 , दिन शनिवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 3:46 बजे तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह लगभग 10:07 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. वहीं, शनिवार को हर्षण योग नहीं है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन वज्र योग सुबह 07:18 तक और उसके बाद सिद्धि योग मान्य रहेगा. हर्षण योग की उपस्थिति मुख्य रूप से 18-19 जून 2026 तक ही सीमित थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rashifal LIVE, Daily Horoscope LIVE, 20 June 2026 Rashifal, Astrology LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com