विज्ञापन

Numerology Prediction 5: ऑफिस में अचानक हो सकता है जिम्मेदारियां में बदलाव!

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और मंगल की ऊर्जा सक्रिय रहेगी.आज के दिन आपके द्वारा करियर संबंधी मजबूत निर्णय लिए जा सकते हैं. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: ऑफिस में अचानक हो सकता है जिम्मेदारियां में बदलाव!
मूलांक 5: आत्मविश्वास से बढ़ेंगे आगे

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. किसी के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. आपका दिमाग आज काफी आक्रामकता से कार्य करेगा. कोई ऐसा कार्य जो काफी समय से बंद रहा हो आपके द्वारा फिर से शुरू किया जा सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आपकी बातचीत करने के बेहतर तरीके और कार्य प्रणाली से आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन से आपको सफलता हासिल होगी. मार्केटिंग, मीडिया और सेल्स के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा. आज किसी भी मैटर में क्विक डिसीजन की जगह सोच समझकर निर्णय लेने हैं. आज आपके व्यवसाय में नए लोगों के द्वारा आपको बेहतर लाभ के अवसर दिए जा सकते हैं. आपके द्वारा किए गए प्रचार प्रसार से व्यवसाय को लाभ होगा. कम्युनिकेशन के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी बेहतर रह सकती है. कैश फ्लो काफी बेहतर रहेगा. आज आपकी इनकम बढ़ाने के लिए आप बेहतर और सकारात्मक प्रयास करेंगे. अनावश्यक खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा. शॉर्ट मनी या क्विक प्रॉफिट के चक्कर में किसी भी प्रकार का लालच आपके लिए दुखदाई होगा. जल्दबाजी में आकर किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें. आर्थिक योजनाओं में झूठ बोलकर कोई भी कार्य न करें. लंबे समय तक लाभ प्राप्त करने के लिए योजनाओं को क्रियान्वित करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में जितना अधिक कम्युनिकेशन होगा संबंध उतने ही मजबूत बन सकते हैं. आपका फ्लर्टी नेचर और मजाक करने से संबंधों में हंसी मजाक की स्थिति बनेगी. पहले से चले आ रहे मनमुटाव को आज बातचीत के माध्यम से खत्म किया जा सकता है. सिंगल जातकों की नई प्रेम कहानी स्टार्ट हो सकती है. साथ ही विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर को समय निकालकर कहीं घुमाने लेकर जाएं. डिनर, मूवी या किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान करें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : हरा 

आज का उपाय : आज किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और भोजन देकर उनका आशीर्वाद लें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com