विज्ञापन

Numerology Prediction 6: आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा!

आज के दिन का अंक 9 और मूलांक 6 यानी शुक्र और मंगल की ऊर्जा के साथ आज प्रेम सम्बन्ध और रिश्तों के साथ करियर में बनाना होगा संतुलन. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा!
मूलांक 6: संतुलित दृष्टिकोण दिलाएगा सफलता

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक रहेगी. आज आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा. अत्यधिक जोश और जूनून आपके रिश्तों के लिए बेहतर नहीं होगा. आज भावनात्मक रूप से कोई भी निर्णय आपको दिक्कत में डाल सकता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा अतिरिक्त मेहनत के साथ कार्य किया जा सकता है. आपका व्यवहार काफी संतुलित रहेगा. लोगों के साथ मिलकर एक बेहतर टीम लीडर के रूप में आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. फैशन और ब्यूटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रह सकता है. आज किस्मत के द्वारा आपको अचानक मौका मिलेगा. किसी भी तरह अपनी मजबूत प्रतिभा को लोगों के सामने रखें. व्यवसाय में आज पब्लिक डीलिंग बेहतर होगी. लोगों के साथ बातचीत करने से आपको व्यावसायिक लाभ हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. अत्यधिक धन या लाभ को देखकर जोश में आकर कोई निर्णय न करें. प्रयास करें कि आर्थिक स्थिति स्थाई रूप से मजबूत रहे. घर की लग्जरियस, इंटीरियर, डेकोरेशन पर आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है. नई गाड़ी अथवा घर खरीदने में आज इन्वेस्टमेंट हो सकता है. फ्यूचर सिक्योरिटी के लिए लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. प्रॉपर्टी में निवेश आपके लिए बेहद लाभदायक रह सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी. एक दूसरे के साथ काफी जुनूनी प्रेम देखने को मिल सकता है. आज प्रेम संबंधों में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. नई प्रेम कहानी या प्रेम विवाह से संबंधित बातचीत के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज रिश्ते मजबूत होंगे. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां को आज आपको निभाने का मौका मिलेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : महरून 

Lucky Color / शुभ रंग :  नीला 

आज का उपाय : 21 काली मिर्च के दाने और सरसों का तेल लेकर किसी भी शिवलिंग पर चढ़ाएं इससे आपको गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com