Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपका सेंसिटिव नेचर आपकी काफी हेल्प करेगा. आप लोगों की फिलिंग्स को बेहतर समझेंगे तथा उनके साथ जल्दी जुड़ सकेंगे. नए विचारों से निर्णय लेने में आपको आसानी होगी. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर है.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी. आपकी एडवाइस आज काफी महत्वपूर्ण रहेगी. शिक्षा और कंसल्टेशन के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रह सकता है. आज आप सब की बातों को सुनकर अपनी क्षमताओं का प्रयोग करते हुए निर्णय करें. व्यवसाय में ग्राहकों के साथ आपका सीधा समन्वय लाभदायक रहेगा. आज पुराने संबंधों को रिएक्टिव करने का समय आ चुका है. किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती देखने को मिलेगी. कैश फ्लो काफी तेज रह सकता है. दिन की शुरुआत में थोड़ी भावुकता हावी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे आमदनी स्थाई रूप से मजबूत होगी. आपको अपने खर्च में कंट्रोल करना होगा. सेविंग्स पर फोकस करना होगा. फ्यूचर में बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए प्लान तैयार करना होगा. निवेश करते समय आर्थिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी लगाव बढ़ सकता है. आपका नेचर पार्टनर के प्रति काफी केयर करने वाला होगा. पहले से चल रही गलतफहमी या तनाव आज कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकता है. दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ लगाव बढ़ेगा. एक दूसरे के निर्णय में साथ देंगे. पार्टनर के प्रति सम्मान में बढ़ोतरी होगी. एक दूसरे से बातचीत के समय किसी भी प्रकार का छुपाव या छल ना करें. अपनी फिलिंग्स को खुलकर पार्टनर के साथ शेयर करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर
आज का उपाय : आज मानसिक शांति और धन लाभ के लिए किसी बहती हुई नदी में कच्चा दूध बहाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं