Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता
है. आज आपके मान सम्मान एवं समाज में जान पहचान बढ़ेगी. आप मजबूत तरीके से अपनी बात रख पाएंगे. आपको गुस्सा और ईगो से बचना होगा. अपनी स्ट्रेटजी के साथ आगे बढ़ें, जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि देखने को मिलेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी क्षमताओं को परखा जाएगा. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या मीटिंग में आपके आत्मविश्वास की वजह से डील फाइनल हो सकती है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्र एवं राजनीति तथा प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा. किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी न दिखाएं. व्यवसाय में आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे. साथ ही पुराने ग्राहकों से व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में पार्टनर के साथ पूरी तरह स्पष्ट रहे. अपने व्यवसाय की ब्रांडिंग और प्रचार के माध्यम से व्यवसाय में विस्तार करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. किसी सरकारी टेंडर या प्रॉपर्टी डीलिंग, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन या किसी मोटी कमीशन के रूप में धन का लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति को निरंतर मजबूत रखने के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट और आय व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा. सही एवं सटीक जानकारी होने पर ही किसी भी प्रकार के निवेश में हाथ डालें. किसी के प्रभाव अथवा बातों में आकर निवेश करना आत्मघाती होगा. फाइनेंशियल प्लानिंग करने के लिए आज का दिन काफी शानदार है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज आपको ईमानदार रहना होगा. पार्टनर की केयर करनी होगी, इससे आपके संबंध मजबूत होंगे. पुरानी गलतफहमियों को दूर करने के लिए आज खुलकर अपने दिल की बात कर सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज नई प्रेम कहानी अथवा विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. दांपत्य जीवन में पार्टनर की फिलिंग्स को सम्मान देना होगा. आपके कार्य में व्यस्त रहने के कारण डिस्टेंस बन सकता है. इसलिए थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ व्यतीत करें. शाम के वक्त आउटिंग, डिनर आदि का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : आज बेसन या मूंग दाल से बनी किसी मिठाई का जरूरतमंद लोगों में वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं