Numerology Number 4 Prediction: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज के दिन आपके जीवन में अचानक बदलाव, अस्थिरता और मानसिक थकान हो सकती है. आज आपको अपने कामों में सतर्क रहने की आवश्यकता है.
करियर
बार-बार आज आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है. आपको धैर्य रखना है तथा किसी भी बदलाव या नए काम के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना है. आज के दिन मेहनत की बजाय दिमाग का प्रयोग करके काम करने का है. मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से ऑफिस में बहस हो सकती है. यदि आज कोई बड़ा निर्णय लेना है तो उससे बचना ही बेहतर है. आज अपना पूरा फोकस सिर्फ काम करने पर रखें.
फाइनेंस
आर्थिक स्थिति आज के दिन अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है. थोड़ा जोखिम, थोड़ा उतार-चढ़ाव आपको नुकसान दे सकता है. अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी. शॉर्ट मनी या शेयर, ट्रेडिंग आदि में निवेश आज आपको नुकसान दे सकता है. फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए बचत योजनाओं पर ध्यान दें.
लव लाइफ
दिमाग का ज्यादा प्रयोग या झूठ बोलने की वजह से रिश्तों में विवाद या गलतफहमी होने की संभावना है. अपनी बात और चरित्र को पार्टनर के सामने स्पष्ट रूप से रखें. अन्यथा छोटी बात भी आपके रिश्तों को बिगाड़ सकती है. आज आपको जिद और गुस्सा करने से बचना चाहिए. कोई भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. साथ ही थोड़ा समय खुद के लिए भी निकाले और आत्ममंथन करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : ग्रे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं