Numerology Number 4 Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों का मूलांक 4 होता है. आज कुछ चीजें आपके कंट्रोल से बाहर जा सकती है. जीवन में अचानक बड़े बदलाव और उलझन के साथ-साथ अप्रत्याशित स्थितियां बन सकती है.आज सतर्कता से आपको मौके पकड़ने होंगे और सावधान रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज आपका वर्क प्रोफाइल में अचानक बदलाव की स्थिति बन सकती है. आज आपके कामों में विलंब होने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपसी राजनीति से बचना होगा. मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से विवाद हो सकता है. रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक रहना होगा. अपने प्लान को सीक्रेट रहने दे. आज कोई नया कार्य आपको प्रभावित कर सकता है.
फाइनेंस
आज अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है. आज आपको आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखनी होगी, अन्यथा बड़े नुकसान का योग बन रहा है. लेनदेन करते समय किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए नहीं है. बचत संबंधी योजनाओं के लिए आज प्लान बनाएं. आज किए गए ट्रांजैक्शन और उनसे संबंधित डॉक्यूमेंट को सही से चेक करें. उधर लेनदेन आज आपको दिक्कत देगा. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें अन्यथा फ्रॉड होने का योग है.
लव लाइफ
कम्युनिकेशन गैप की वजह से कंफ्यूजन और आपकी बातचीत में विवाद हो सकता है. आज आपके पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति सख्त होगा. रिश्तो से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें. प्रयास करें कि आपसी बातचीत से स्थितियां साधारण हो.दिमागी भारीपन और एंजायटी बढ़ सकती है. किसी से भी बातचीत करते समय विवाद और ईगो से बचें. आज आपको बातचीत करते समय धैर्य और अपने स्मार्ट डिसीजन लेने होंगे.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : आसमानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं