Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 4: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आप एक नई सोच के साथ अपने व्यक्तिगत सुख के बारे में सोचेंगे. आज का दिन आपके लिए कुछ अलग कर गुजरने के लिए प्रेरित करेगा. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career/करियर: आज आपके दिमाग में बहुत अतरंगी आइडिया आएंगे. आपके आईडिया जबरदस्त काम करेंगे. आज कार्यस्थल पर आपको अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कोई बड़ा अवसर आज आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा. हालांकि, आपको प्लान को लागू करने में थोड़ी कंफ्यूजन हो सकती है. किसी दूसरे व्यक्ति के प्रभाव में आकर आप अपनी स्ट्रेटजी बदल सकते हैं. कोई भी विवादित निर्णय नहीं लेना है.
Finance/फाइनेंस: आज आपको अचानक से बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. घर में लग्जरी और कंफर्ट पर आपका खर्चा पड़ सकता है. कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले एक बार अवश्य जांच है. इन्वेस्टमेंट में किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपको लाभ कर सकते हैं. पहले से रुका हुआ कोई बड़ा पेमेंट आज अचानक आपको प्राप्त हो सकता है. कोई वाहन अथवा गैजेट खरीदने में आपको खर्च करना पड़ सकता है.
Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज आपके प्रति लोगों में अट्रैक्शन बढ़ेगा, साथ ही आपका लोगों से फ्लर्ट करने का मन करेगा. अचानक आपका मूड बदलेगा और मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है. कम्युनिकेशन गैप को बढ़ने ना दें. ओवरथिंकिंग से आज आपको बचना होगा. बीच-बीच में आपको नर्वसनेस फील हो सकती है. किसी भी परिस्थिति में अपने दिमाग पर आपको कंट्रोल रखना है.
Lucky Number/शुभ अंक : 6
Lucky Color/शुभ रंग : नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं