विज्ञापन

08 August 2026 Numerology Horoscope 7 : जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने से मिलेगा सुकून

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और शनि की ऊर्जा से आपकी आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी.अंतरज्ञान की शक्ति से आप कोई भी बेहतर निर्णय कर सकेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

08 August 2026 Numerology Horoscope 7 : जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने से मिलेगा सुकून
 जीवनसाथी के साथ आज आपके भावनात्मक लगाव बढ़ेंगे.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. कोई भी निर्णय आज जल्दबाजी में ना करें. किसी भी फाइनेंशियल और रिलेशन वाले डिसीजन में धैर्य रखना होगा. शांत मन के साथ आज आपको रिश्ते निभाने होंगे.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर

 आज आपकी गंभीर सोच और किसी भी चीज के विश्लेषण की क्षमता आपको सबसे अलग दिखाएगी. किसी बंद पड़े पुराने प्रोजेक्ट में आज आपके द्वारा प्रयास करने से सफलता हासिल होगी. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको काफी प्रोत्साहित किया जा सकता है. आपकी ईमानदारी आपके करियर में आगे लेकर जाएगी.आपके द्वारा काफी गंभीरता से कार्य किये जाएंगे. आपके द्वारा कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने की सम्भावना है. 

Finance / फाइनेंस

 आज आपकी आर्थिक स्थिति में संवेदनशीलता बनी रहेगी. थोड़े संघर्ष और उतार चढाव के साथ स्थिति शानदार रहेगी. कई जगहों से धनलाभ होगा. विदेश से संबंधित किसी व्यवसाय में आज आपको कामयाबी मिलेगी.फॉरेन करंसी में लाभ होगा.डिजिटल बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें. आज आध्यात्मिक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. जिस पर आपका धन खर्च होगा. अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन

 जीवनसाथी के साथ आज आपके भावनात्मक लगाव बढ़ेंगे. प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे. रिश्तो में जितनी अधिक ईमानदारी होगी. उतने गहरे और मजबूत रिश्ते बनेंगे. प्रेम संबंधों में आज समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएं.एकांत में पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें.अविवाहित लोगों के किसी धार्मिक व्यक्ति के साथ संबंध बनाने की संभावना है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें अथवा परिवार के सदस्यों को लेकर बाहर घूमने जाएं.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : आज किसी जमादार या कुष्ठ रोगी को तम्बाकू और एक सिक्का भेंट करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com