Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज अप्रत्याशित तरीके से आपके सामने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई बार अवसर प्राप्त होंगे.आज का दिन किसी नई शुरुआत के लिए शानदार है.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर
आज आपकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा हो सकती है.वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्य प्रणाली को गहनता से देखा जा सकता है. नौकरी बदलने के लिए नए विकल्पों पर गंभीरता से विचार करें. आपके प्रयासों से किसी रुके हुए प्रोजेक्ट में प्रगति होगी. आपकी नेतृत्व क्षमता और अधिनस्थ स्टाफ के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. नई नौकरी या इंटरव्यू में थोड़े स्ट्रेस के बाद कामयाबी मिल सकती है. व्यवसाय में आपको अपनी नई रणनीति के साथ कार्य करना है.पुराने ग्राहकों के साथ फिर से कनेक्ट करने का प्रयास करें. व्यवसाय में पार्टनरशिप या इन्वेस्टमेंट को लेकर बातचीत सकारात्मक रहेगी.
Finance / फाइनेंस
इनकम से संबंधित नई अपॉर्चुनिटी प्राप्त हो सकती है. पेंडिंग पेमेंट आपके प्रयासों से रिलीज हो सकता है.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें. शुरुआती संघर्ष के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है.आज आपको आमदनी को स्थाई बनाने का प्रयास करना होगा.गुस्सा एवं दिखावे पर आकर कोई भी खर्च न करें.प्रॉपर्टी, SIP, म्युचुअल फंड में समझदारी के साथ निवेश करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज रिश्तो में एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ सकता है. बातचीत में सम्मान की स्थिति रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर और लंबी चर्चा हो सकती है.विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकती है जो काफी प्रभावशाली हो. अचानक कोई मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है. बातचीत के दौरान आपको संवेदनशीलता और सहज भाषा का इस्तेमाल करना होगा. पिता एवं पिता समान व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक :5
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : उगते हुए सूर्य को तांबे के किसी बर्तन में जल भरकर, लाल चंदन, गुड़ मिलाकर अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं