Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. समय-समय पर आपको आगे बढ़ने के और अपनी योग्यता दिखाने अवसर प्राप्त होंगे.नए अवसर को पहचान कर सही निर्णय के माध्यम से जीवन में प्रगति होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर
आपके प्रयासों से आज ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. आपको बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपके नेतृत्व में आज ऑफिस में टीम के अन्य सदस्यों के द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया जा सकता है. आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी में सफलता प्राप्त होगी. आपके माध्यम से किसी बड़े प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलने की संभावना है. आपके निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी. नई नौकरी या इंटरव्यू में आज कामयाबी मिलेगी.कार्य स्थल पर आपके प्रयासों की वजह से आपका सम्मान बढ़ सकता है. व्यवसाय में आज आपको किसी खास व्यक्ति के माध्यम से इन्वेस्टमेंट की प्राप्ति होगी. नई डील के माध्यम से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति में उतार -चढ़ाव बना रहेगा. दिन की शुरुआत थोड़ी संघर्षपूर्ण रह सकती है. दोपहर बाद आर्थिक स्थिति में मजबूती एवं स्थायित्व देखने को मिलेगा. आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. डिजिटल करेंसी या विदेश से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही करें.सामाजिक मजबूती और दिखावे के लिए अपना धन खर्च न करें. आपके बेहतर निर्णय से आज कोई बड़ी फाइनेंशियल अचीवमेंट मिल सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां होगी. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ आज विश्वास में वृद्धि होगी. आपका पार्टनर की नजर में सम्मान बढ़ने की संभावना है. अविवाहित लोगों के लिए नए बेहतर संबंध मिलने की संभावना है. आज बातचीत के दौरान अहंकार और एटीट्यूड ना दिखाएं अपनी बात को आसान भाषा में पार्टनर के सामने व्यक्त करें. घर परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें.शाम के वक्त कहीं घूमने का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक :9
Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा
आज का उपाय : आज मुंह में दालचीनी का एक टुकड़ा रखकर घर से बाहर निकले एवं पिता का आशीर्वाद लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं