Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपकी इनट्यूशन पावर काफी शानदार रहेगी.आप अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके बेहतर निर्णय करेंगे. आपके द्वारा किए गए कार्यों से भविष्य में लाभ होगा.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर
आज ऑफिस में आपके द्वारा गहन चिंतन और अध्ययन के माध्यम से किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी.आपकी रिसर्च करने की क्षमता काफी शानदार रहेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके टैलेंट की तारीफ होगी. अपनी गुप्त जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर ना करें. आज आपकी गंभीर सोच करियर में आपको आगे बढ़ने का अवसर देगी. ऑफिस में किसी अनुभवी व्यक्ति के द्वारा आपकी मदद की जा सकती है. आपके प्रयासों से कार्य में प्रगति होगी. ग्राहकों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे.व्यवसाय में आपके द्वारा पहल करने से विशेष लाभ की स्थिति होगी.नए अनुबंध बिना जानकारी के हस्ताक्षर न करें
Finance / फाइनेंस
धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.आज आर्थिक स्थिति में सुधार स्थाई होगा.एक से ज्यादा जगह से धन लाभ हो सकता है.प्रॉपर्टी का रेंट और पुश्तैनी बिजनेस से लाभ की स्थिति बनेगी. आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. विदेश से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा. फॉरेन करंसी और अन्य किसी माध्यम से आपके व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार विदेशी कंपनी और सरकारी बड़ी कंपनियों में निवेश करने से लाभ की स्थिति बनेगी. अपने खर्चों पर कंट्रोल करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंधों में आज भरोसा बढ़ेगा. एक दूसरे को समझने से आपके संबंध मजबूत होंगे.विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकते है.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. अपने ऊपर अकेलापन हावी न होने दें आज किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का प्रोग्राम बनाएं.अपनी भावनाओं को कंट्रोल करें. किसी भी गलतफहमी को स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ प्रकट करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा
आज का उपाय : गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को नारियल, चावल और दूध के साथ छाता, जूता, चप्पल आदि चीजों का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं