Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय से भविष्य में लाभ होगा.रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं. समाज में सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर
ऑफिस में आज आपकी कार्यक्षमता काफी बेहतर होगी.लोग आपसे प्रभावित होंगे. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन हो सकता है.उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपके प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी. नई नौकरी के इंटरव्यू और मीटिंग में आपके प्रेजेंटेशन से कामयाबी मिलेगी. व्यापार में आज नए ग्राहकों के द्वारा बेहतर लाभ होगा. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आपकी प्लानिंग सफल होने की संभावना है. आपके व्यवसाय में किसी व्यक्ति के द्वारा आज बड़ा इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है.कहीं फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है. बचत पर ध्यान दें.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से मिलेगा बड़ा लाभ. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें. आज घर की लग्जरियस,इंटीरियर डेकोरेशन और कंफर्ट पर धन खर्च होने की संभावना है. आपके द्वारा किसी व्यक्ति को खुश करने के लिए गिफ्ट आदि में धन खर्च किया जा सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. लव मैरिज के लिए प्रयासरत जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है. आज परिवार के द्वारा आपको सहयोग प्राप्त होगा. किसी से भी बातचीत के दौरान अहंकार की जगह सौम्यता रखें.आज आपके द्वारा बेहतर तरीके से परिवार के साथ समय व्यतीत किया जाएगा. जीवनसाथी और आपके बीच बेहतर संबंध बनेंगे. किसी भी संबंधी से बातचीत के दौरान क्रोध न करें
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : आज गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों में गेहूं और गुड़ का दान करें.साथ ही किसी धर्म स्थान में लाल रंग के पर्दे का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं