Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है.मूलांक 7 वाले जातक काफी तीक्ष्ण बुद्धि के होते हैं. इन्हें आसानी से समझ पाना मुश्किल होता है. ये बोलने की जगह करने में विश्वास रखते हैं. इनका सिक्ससेंस बहुत जबरजस्त काम करता है. आपके अंतरज्ञान की शक्ति काफी मजबूत होगी. किसी भी परिस्थिति को आप पहले से समझ सकेंगे. किसी कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी आज आपको प्राप्त हो सकती है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्लो लेकिन स्थाई हो सकती है. गहन और जटिल कार्यों में आज आपको सफलता हासिल होगी. शोध से संबंधित विषयों में आज कामयाबी मिलेगी. ऑफिस के उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे. आपकी गंभीर सोच और योजनाओं से फंसे हुए काम बन सकते हैं. ओवरथिंकिंग की वजह से अपना समय खराब ना करें. अपने कॉन्फिडेंस के ऊपर भावनाओं को हावी ना होने दें. व्यवसाय में आज योजना बनाने के लिए बेहतर दिन है. नए लोगों के साथ जुड़ने और स्ट्रेटजी की चर्चा करने के लिए आज का दिन बेहतर है. किसी बिजनेस एडवाइजर की सलाह आज आपके लिए बेहतर सिद्ध होगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल एनर्जी काफी स्टेबल रहेगी. किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से आपको विशेष धन लाभ होने की उम्मीद है. अनावश्यक रूप से होने वाले खर्चो पर आज आपको कंट्रोल करना होगा. फाइनेंशियल प्लानिंग करने के लिए आज का समय बेहतर है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए बेनिफिशियल रह सकते हैं. किसी के इनफ्लुएंस में आकर कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें. शॉर्ट मनी या लालच के चक्कर में आकर आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाएंगे. आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा. कम्युनिकेशन बेहतर रखना होगा. किसी पुराने टूटे हुए रिश्ते की याद आपको सता सकती है. बातचीत करते समय शब्दों को तौल कर बोलें. खुलकर बात करने में रिश्ते बेहतर होंगे. पुराने संबंधों में फिर से सक्रियता होने की संभावना है. अचानक आज आपका परिचय किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जिसके साथ आपके जीवन पर्यंत संबंध बन रहें. आज जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. परिवार की जिम्मेदारियां और खर्चों को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है. जीवन साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करें. जिससे दोनों के बीच दूरियां कम हो सकें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : समुद्री हरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं