Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. धैर्य के साथ निर्णय करें. एकांत में किए गए विश्लेषण से आपको महत्वपूर्ण कामयाबी मिल सकती है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर
बेहतर विश्लेषण और स्मार्ट थिंकिंग की वजह से किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको कामयाबी मिलेगी. आपकी कार्यप्रणाली काफी आकर्षक रहेगी.उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न होंगे.आपके द्वारा किसी भी मामले में बेहतर रिसर्च और परिणाम दिए जा सकते हैं.अपनी किसी भी स्ट्रेटजी को हर व्यक्ति के साथ साझा ना करें. गोपनीय बातों को गोपनीय रहने दें.समय आने पर उनका सदुपयोग करें. आपकी गंभीर सोच आज करियर में आपको आगे लेकर जाएगी. व्यवसाय में वृद्धि,बदलाव और विस्तार करने के लिए आज का दिन काफी बेहतर है.आज आपके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बेहतर प्लान तैयार करना होगा.सामने से आपको साझेदारी से संबंधित प्रपोजल मिल सकता है.किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी करें.
Finance / फाइनेंस
शुरुआती दिक्कतों के बाद आज आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूती और स्थायित्व की ओर बढ़ेगी.आपके द्वारा पूर्व में किए गए बचत और निवेश से बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो सकता है. किसी भी इन्वेस्टमेंट में ज्यादा लालच नुकसानदायक रहेगा. बड़े निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें. खर्चो को प्राथमिकता के आधार पर करें. आज आपका धन किसी धार्मिक आयोजन अथवा यात्रा में हो सकता है. विदेश से संबंधित कोई बड़ी डील या धन की प्राप्ति हो सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके रिश्तों में पार्टनर के प्रति समझ और सम्मान बढ़ेगा. रिश्तो में भरोसा बनाकर रखना होगा. पहले से चल रहे विवाद आज बातचीत से खत्म हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से कई गंभीर समस्याएं खत्म हो सकती है.पार्टनर का आपको सपोर्ट प्राप्त होगा. अनमैरिड लोगों के लिए जीवन में पहचान बनाने वाले किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात या विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार के साथ समय बातचीत करें.शाम के वक्त किसी नदी अथवा झील, झरने के आसपास बैठकर समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज किसी सरकारी निर्जन भूमि में नारियल, जौ और काले तिल दवाएं. गरीब मजदूरों को खाने की चीज दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं