Personality Number 1 / मूलांक 1: किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. पूरे आत्मविश्वास और मजबूत सोच के साथ किया गया निर्णय आपके लिए लाभान्वित करेगा. आज का दिन नए प्रोजेक्ट या बिजनेस की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा. आपके नेतृत्व में बड़ी कामयाबी मिलेगी. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर
कार्यस्थल पर आपकी बेहतर नेतृत्व क्षमता से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. टीम के सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त होगा. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपका प्रेजेंटेशन शानदार रहेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है. बिजनेस में आज विस्तार करने के लिए अपनी स्ट्रेटजी पर कार्य करना शुरू करें. साझेदारी से संबंधित किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को भली-भांति समझ लें. उसके बाद निर्णय करें. व्यवसाय में आज का दिन लाभदायक रहेगा.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. काफी समय से रुका हुआ पेमेंट आपको प्राप्त हो सकता है बचत पर ध्यान केंद्रित करें. आज की गई बचत भविष्य में बेहतर लाभ देगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में कोई बेहतर स्कीम मिल सकती है. बड़े निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार की एडवाइस लेना बेहतर होगा. जल्दबाजी में आकर कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें. शेयर बाजार एवं म्युचुअल फंड से आज धन लाभ की स्थिति बनेगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपको बेहतर सहयोग किया जाएगा. अविवाहित जातकों की नई मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा. बातचीत के दौरान किसी भी प्रकार की गलत भाषा का इस्तेमाल न करें. जीवनसाथी का सहयोग बेहतर रहेगा. आज अचानक आपकी मुलाकात आपके बचपन के मित्र अथवा आपके क्रश के साथ हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज किसी सरकारी कार्यालय की जमीन में 325 ग्राम साबुत मूंग हरे कपड़े में रखकर गाढ़ दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं