Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 6: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आपको मानसिक रूप से काफी बैलेंस रहना होगा. आपके प्लान डिस्टर्ब हो सकते हैं, जिससे आपकी मानसिक स्थिति डिप्रेस्ड होगी. आज का दिन आपकी सोच के विपरीत जा सकता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career/करियर : आज कार्यस्थल पर वातावरण आपके मनमाफिक नहीं होगा. उम्मीद के मुताबिक लोग आपका सहयोग नहीं करेंगे. साथियों के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से उलझन भरा माहौल रह सकता है. ऑफिस में किसी साथी के वजह से कंपटीशन जैसा माहौल बन सकता है. किसी क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय धैर्य के साथ थोड़ा डिप्लोमेटिक रहना होगा. यदि भावुकता में आकर आप कोई निर्णय लेते हैं तो उसमें नुकसान की संभावना ज्यादा है
Finance/फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी. अनावश्यक खर्च आपके बढ़ सकते हैं. समाज में दिखावे के लिए आपका खर्च बढ़ सकता है. किसी की बातों में आकर फालतू खर्च न करें. आवश्यकता के अनुसार खर्च करें. बजट को कंट्रोल करें. बिना पूरी जानकारी के किसी भी योजना में निवेश न करें. आप किसी भी प्रकार के वित्तीय जोखिम से दूर रहे.
Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आपकी लव लाइफ से आज मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. अनावश्यक क्लेश की वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं. पार्टनर से आप उम्मीद कम रखें और उसे थोड़ा स्पेस दें. सिंगल जातकों के जीवन में प्यार को लेकर उलझन बनी रहेगी. आज आपके मूड स्विंग होने की वजह से फ्रस्ट्रेशन बढ़ेगा. आज आप असली और नकली में पहचान करने में कंफ्यूज रहेंगे. कुल मिलाकर आपको पेशेंस रखना होगा. उसके बाद आपको रिश्तों की असली समझ आएगी.
- Lucky Number / शुभ अंक: 2
- Lucky Color / शुभ रंग: बेबी पिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं