सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. आज यानी 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है. इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है. साथ ही आज के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग-धतूरा समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको पहले सोमवार का पूजा मुहूर्त, विधि और जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.
पूजा का शुभ मुहूर्त
भगवान शिव की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन मुहूर्त सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक है. इसके अलावा शिव आराधना और अभिषेक के लिए अभिजीत मुहूर्त माना जाता है, जो दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा.
पूजा विधि
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
- फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करिए.
- घर की साफ-सफाई के बाद पूजा स्थान को साफ करें.
- अब आप भगवान शिव का ध्यान करते हुए हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लीजिए.
- अब आप घर के मंदिर या पूजा स्थान में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर रखें.
- पूजा स्थान को फूलों से सजाएं और दीपक जलाएं.
- फिर आप पूजा की शुरूआत करें.
- पूजा में शिवलिंग का अभिषेक भी कर सकते हैं- इसके लिए दूध, दही, शक्कर और घी से पंचामृत तैयार करें.
- ‘ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें.
- इसके साथ ही शिव चालीसा, रुद्राष्टक, या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें.
कब-कब हैं सावन सोमवार?
साल 2026 में सावन के दौरान कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे. पहला सावन सोमवार व्रत 3 अगस्त, दूसरा सोमवार व्रत 10 अगस्त, तीसरा सोमवार व्रत 17 अगस्त और चौथा सोमवार व्रत 24 अगस्त को रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: सावन का पहला मंगल गौरी व्रत कब है? इस बार बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानिए पूजा का सही समय और खास नियम
यह भी पढ़ें: क्या महिलाएं पीरियड्स के दौरान कांवड़ यात्रा कर सकती हैं? ज्योतिषाचार्य से जानिए धार्मिक मान्यताएं
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं