विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल : विदेश से सम्बंधित या दूरस्थ व्यापार से हो सकता है लाभ, पर्दे के पीछे से प्रयास होंगे सफल!

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 7, जो केतु और चन्द्रमा की ऊर्जा को लेकर आप का दिन प्रभावित करेगा. आज आपको भीड़ से दूर रहकर एकांत में अपने विचार और भावनाओं पर काम करना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल : विदेश से सम्बंधित या दूरस्थ व्यापार से हो सकता है लाभ, पर्दे के पीछे से प्रयास होंगे सफल!
आज का दिन रिश्तों में एक दूसरे को समझने और फ्यूचर प्लानिंग का है.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वाले जातक काफी तीक्ष्ण बुद्धि के होते हैं. इन्हें आसानी से समझ पाना मुश्किल होता है. ये बोलने की जगह करने में विश्वास रखते हैं. इनका सिक्ससेंस बहुत जबरजस्त काम करता है. आज का दिन रिश्तों में एक दूसरे को समझने और फ्यूचर प्लानिंग का है. आज किसी अनसुलझे प्रश्न का जवाब आपको मिल सकता है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी गंभीर सोच और एक्सपीरियंस की वजह से कोई अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है. आपके द्वारा टीम को सपोर्ट दिया जाएगा. बैक हैंड टीम की तरह आपके प्रयास काफी चौंकाने वाले और परिणाम दायक होंगे. नई नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है. आज आपके पास बेहतरीन योजनाएं होंगी, जिन्हें किसी के साथ शेयर ना करें. समय आने पर गुप्त तरीके से उनका प्रयोग करें. ऑनलाइन व्यवसाय, धर्म से संबंधित कार्य, कंसलटेंसी आदि में आज दिन प्रगति का है. कोई पुराना संबंधी अचानक बड़ा लाभ दे सकता है. व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्ताव पर तुरंत निर्णय न करें. विदेश संबंधी व्यापार या दूर क्षेत्र से होने वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन स्टेबल रहेगी. कोई बड़ा धन लाभ अचानक नहीं होगा. कर्म के आधार पर आज लाभ की स्थिति बनेगी. आज होने वाला लाभ स्थाई तौर पर आपके पास रहेगा. आपके द्वारा किए गए निवेश से आज आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है. किसी की बातों में आकर आज धन उधार ना दें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज प्लानिंग करें. सेविंग्स पर फोकस करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज संबंधों में एक दूसरे के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ सकती हैं. आपके रिश्तों में काफी समय से तनाव चल रहा था, आज वह बातचीत के बाद खत्म हो सकता है. अपने दिल की बात पार्टनर के साथ स्पष्ट शब्दों में रखने का प्रयास करें. कम्युनिकेशन गैप आपकी गलतफहमियां बढ़ा सकता है. आज किसी आध्यात्मिक या धार्मिक यात्रा के दौरान गंभीर व्यक्ति के साथ आपका आकर्षण हो सकता है, यह संबंध जीवन पर्यंत चल सकता है. जीवनसाथी की फीलिंग्स को समझने का प्रयास करना होगा. पार्टनर के साथ आज क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें. शाम के वक्त आउटिंग आपको लाभ दे सकती है. परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपसे सलाह ली जा सकती है. ज्यादा सोचने की वजह से मानसिक थकान और नींद के अलावा सर दर्द की समस्या हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com