Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के जातकों में आत्मविश्वास, लीडरशिप की क्वालिटी, साहस और सबसे अलग दिखने की चाहत होती है. आज आपको सही गलत को पहचानना होगा. आज आपके निर्णय आपको सही दिशा में जाने के लिए प्रेरित करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध काफी मजबूत होंगे. किसी पुराने प्रोजेक्ट को आज आपके लिए दिया जा सकता है. पब्लिक डीलिंग में या आपके नेतृत्व में दिए गए प्रेजेंटेशन में आज सफलता मिलेगी. नौकरी बदलने की चाहत रखने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है. ऑफिस में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है. आप अपनी बात पर अडिग रहें, दूसरों की बात सुनें लेकिन सही गलत का फैसला अपने विवेक से लें. व्यवसाय में आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. पार्टनर के साथ योजनाएं स्पष्ट और ओपन होनी चाहिए.
Finance / फाइनेंस: आज आपके उधार में दिये गये धन के वापस मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने का आइडिया आज मिल सकता हैं. शो ऑफ या इमोशनल होकर खरीदारी करने से बजट बिगड़ सकता है. इन्वेस्टमेंट की चाहत रखने वाले लोगों के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का कोई बेहतर प्लान आज मिल सकता है. कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच अवश्य कर लें. घर में मां और मां समान किसी महिला के स्वास्थ्य पर आज आपका खर्च हो सकता है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज धन लाभ होने की संभावना है. इनकम और एक्सपेंडिचर का संतुलन बनाना आवश्यक है. आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अप एंड डाउन बनी रहेगी
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. पहले से चली आ रही दूरी आज बातचीत से कम हो सकती है. पार्टनर की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें. पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करना चाहता है. सिंगल लोगों के लिए आज नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. लेकिन धैर्य बनाए रखें. दांपत्य जीवन में एक दूसरे का सपोर्ट आगे बढ़ाएगा. पारिवारिक समस्याओं का मिल बैठकर समाधान होगा. छोटी-छोटी बातों को बड़ा ना करें. कार्य की अधिकता से मानसिक थकान हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं