विज्ञापन

04 August 2026 Numerology Horoscope 7 : भावनाओं और अधूरी जानकारी में कोई भी बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना करें, जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा लगाव

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और राहू की ऊर्जा से आज आपके ज्ञान और सही निर्णय से आज करियर में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

04 August 2026 Numerology Horoscope 7 : भावनाओं और अधूरी जानकारी में कोई भी बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना करें, जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा लगाव
शाम के वक्त कहीं बाहर घूमने का प्लान करें.
ndtv

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अपनी आंतरिक चेतना का प्रयोग करके उलझी हुई बातों का जवाब प्राप्त होगा. शांत मन से एकांत में बैठकर किए गए कार्यों का विश्लेषण करें. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर

आज आपकी बेहतर विश्लेषण क्षमता और मेहनत से किए गए कार्यों में संगठन को लाभ की स्थिति होगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी. रिसर्च, शिक्षा,मेडिकल और टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आज अपने टैलेंट का अपने कार्य में भरपूर प्रयोग करें. नई चीज़ सीखने का अवसर मिलेगा. अपनी स्ट्रेटजी को गोपनीय रखें. किसी के साथ शेयर ना करें. आज आपकी सोच सामाजिक रूप से आपको मजबूत बनाने में लाभ देगी. आज आपके व्यवसाय में पुराने संबंधों के माध्यम से लाभ की स्थिति बनेगी. पार्टनरशिप के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंध बेहतर बना कर रखें. कोई भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट अधूरी जानकारी से ना करें.

Finance / फाइनेंस

अन्य दिनों की तुलना में आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति स्थायित्व की ओर बढ़ेगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए बेहतर परिणाम दायक रहेगी. ज्यादा मुनाफा और लालच वाली योजनाओं से दूर रहें. किसी मित्र अथवा परिचित के माध्यम से जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं में निवेश ना करें. अनावश्यक खर्चो को कंट्रोल करें. अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. विदेश से संबंधित किसी व्यवसाय के माध्यम से आज आपको बड़ा धन लाभ होने की संभावना है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव रहेगा. आज किसी भी पुरानी समस्या को लेकर ओपन कम्युनिकेशन के माध्यम से समाधान होगा. अनमैरिड लोगों के जीवन में किसी समझदार व्यक्ति से प्रेम संबंध बन सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. गलतफहमी होने की स्थिति में बैठकर बातचीत करके उसे खत्म करने का प्रयास करें. आज आपको कम बोलकर समझदारी से अपने रिश्तों को मजबूत बनाना होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त कहीं बाहर घूमने का प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी    

आज का उपाय : आज शाम के वक्त सूर्यास्त के पश्चात कुछ देर मौन व्रत करें. पक्षियों को दाना डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com