Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आपकी नेतृत्व क्षमता आज काफी स्ट्रांग होगी. आप आज पूरे आत्मविश्वास से कार्य कर सकेंगे. सबको साथ लेकर चलना लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानें आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर
करियर में आपके पास आज नेतृत्व करने के बेहतर अवसर मिलेंगे. आपको आज अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा. आज बेहतर प्लानिंग के साथ आप काम करेंगे तो भविष्य में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. आपके द्वारा किए गए जिम्मेदारी भरे कार्यों पर उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको प्रशंसा प्राप्त होगी. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या किसी टीम को लीड करने का अवसर प्राप्त होगा. सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी. पुरानी पेंडेंसी को खत्म करने का प्रयास करें. कोई भी प्रेजेंटेशन आज आपके आत्मविश्वास से काफी बेहतर रहेगी. किसी नए ग्राहक के द्वारा व्यवसाय में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है. व्यवसाय के विस्तार के लिए आज का दिन शानदार है.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आपको आज बचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगा. किसी मित्र अथवा परिचित के द्वारा दिए गए ज्यादा मुनाफे की लालच में ना पड़े. सोच समझकर सुरक्षित निवेश करें. शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मशीनरी के मेंटेनेंस पर आपका धन खर्च हो सकता है. अनावश्यक खर्च को कंट्रोल करने का प्रयास करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपको अपने परिजनों एवं जीवनसाथी के साथ समय बिताना बेहतर होगा. किसी ट्रैवल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. एक साथ कई लोगों के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं. मल्टीपल अफेयर होने की वजह से प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में तनाव होने की संभावना है. अपनी बातचीत स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ करें. गलत भाषा एवं ईगो में बात ना करें. पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनाएं. परिवार एवं सामाजिक रूप से बातचीत में मधुरता बनाकर रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज प्रातः काल ताम्रपत्र में जल गुड़ और रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें.पिता एवं पिता सम्मान किसी बुजुर्ग व्यक्ति को कुछ भेंट स्वरूप उपहार दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं