विज्ञापन

31 August 2026 Numerology Horoscope 8 : रुके काम में होगी प्रगति, व्यावसायिक सौदे में मिलेगी सफलता

आज के दिन का अंक है 4 है और मूलांक 8. आज शनि और राहू की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. काफी लंबे समय से पेंडिंग कामों में आज प्रगति देखने को मिलेगी.

31 August 2026 Numerology Horoscope 8 : रुके काम में होगी प्रगति, व्यावसायिक सौदे में मिलेगी सफलता
31 August 2026 Numerology Horoscope 8
NDTV

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8,17,26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. आपके द्वारा पूर्व में किए गए निर्णय के संबंध में आज समीक्षा करनी पड़ेगी. कोई बड़ा एग्रीमेंट हो सकता है. अनुभव के आधार पर निर्णय करें. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज कार्यस्थल पर आपको धैर्य और एकाग्रता के साथ बेहतर तरीके से कार्य करना होगा. जल्दबाजी की जगह अनुशासन में किए गए कार्य से सफलता मिलेगी. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में विश्वसनीय एवं गोपनीयता बनाकर रखें. अधिकारियों के द्वारा कठिन जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. उक्त जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन आपकी प्रोफेशनल इमेज को मजबूत करेगा. आज पुराने क्लाइंट्स के फीडबैक काफी महत्वपूर्ण रहेंगे. लंबे समय से चल रही किसी बिजनेस डील में आज सफलता मिलने की संभावना है. ऑफिस में आज डॉक्यूमेंटेशन को महत्व दें.

Finance / फाइनेंस : आर्थिक मामलों में आपको अनुशासन बनाकर रखना होगा. किसी भी लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें. फाइनेंशियल कमिटमेंट और डिसीजन पूरी सावधानी के साथ करें. किसी पुराने रुके हुए पेमेंट में प्रगति देखने को मिल सकती है. रुके हुए पेमेंट की वसूली में थोड़ा समय लगेगा. पूरी जांच और रिसर्च करने के बाद ही फाइनेंशियल डिसीजन करें. इन्वेस्टमेंट के लिए आज ज्यादा रिस्क ना लें. एक्सपर्ट से सलाह लेकर निवेश करें. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, मशीनरी और विदेश से संबंधित कंपनियों में किया गया निवेश लाभदायक रह सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तो में आज भावनात्मक रूप से मजबूती बनेगी. अपनी बातों को पार्टनर के साथ खुलकर व्यक्त करें. जिम्मेदारियां एवं कार्य की व्यस्तता के चलते प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में आज परिवार एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है. सिंगल जातकों के इंटर कास्ट मैरिज के प्रयासों में सफलता मिल सकती है. पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ने पर बाहर कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं. आज आपके प्रेम संबंध काफी नीरश रहेंगे. 

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : काला 

आज का उपाय : आज किसी धर्म स्थान के बाहर खड़े भिखारियों की आर्थिक मदद करें एवं उन्हें कुछ खाने का दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com