विज्ञापन

Numerology Prediction 1: आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय से करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

आज दिन का अंक 1 है और  मूलांक 1, जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य की डबल ऊर्जा से आप आजके अंदर नेतृत्व की क्षमता जबरदस्त होगी. आज आप अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए समर्पित रहेंगे.

Numerology Prediction 1: आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय से करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
नए अवसरों का लें पूरा लाभ.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके मन में किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए बेहतर आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति होगी. अपनी क्षमताओं को पूरा प्रयोग करें और लोगों के सामने उसका प्रदर्शन करें. आज अपने नेचर में विनम्रता रखें.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : करियर में आज आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी हो सकती है. आपकी कार्यप्रणाली से आपकी पहचान बेहतर होगी. अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की प्रशंसा की जाएगी. कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका आपको दिया जा सकता है. प्रबंधन और प्रशासन से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. मौका मिलने पर आज नए अवसरों में अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करें. व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. ग्राहकों के साथ संबंधों में मजबूती होगी. किसी भी डील को फाइनल करने के लिए खुद कमिटमेंट करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी शानदार रहेगी. इनकम को बढ़ाने के लिए नए सोर्सेस मिलेंगे. आज का दिन व्यवसाय और अन्य पार्ट टाइम कामों से धन प्राप्ति का है. समाज में अपनी इमेज को मजबूत दिखाने के लिए आपका धन अनावश्यक खर्च हो सकता है. भविष्य में मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण करें. सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट के लिए प्लानिंग करें. आज कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर करें. किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज आपका कॉन्फिडेंस और अट्रैक्शन से पार्टनर के द्वारा आपको प्रपोज किया जा सकता है. भविष्य से संबंधित प्लानिंग के लिए जोर दिया जा सकता है. आपसे बातचीत में ईमानदारी और स्पष्टता रखें. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. पार्टनर की फिलिंग्स का सम्मान करें. उसके साथ समय व्यतीत करें. आज अपनी बात बोलने की बजाय पार्टनर की बात को पहले सुनें. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति लगाव और सम्मान की भावना बढ़ेगी. भविष्य से संबंधित चर्चा हो सकती है. फैमिली प्लानिंग आगे बढ़ने पर बातचीत होगी. समय निकालकर परिवार के साथ इंजॉय करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky  Color / शुभ रंग : नारंगी 

आज का उपाय : किसी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा किसी भी धर्म स्थान में समर्थ अनुसार अन्न दान के रूप में गेहूं का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com