विज्ञापन

30 August 2026 Numerology Horoscope 4: करियर में बदलाव से मिलेगा लाभ, रिश्तों में रखें संयम

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 4 मिलकर बृहस्पति और राहू की ऊर्जा के माध्यम से आज ज्ञान और अनुभव के जरिये हो सकती है तरक्की. वैवाहिक जीवन में रहें सतर्क. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

30 August 2026 Numerology Horoscope 4: करियर में बदलाव से मिलेगा लाभ, रिश्तों में रखें संयम
मूलांक 04 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 4 / मूलांक 4: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. वैवाहिक जीवन में आज बहस करने से बचें. नए आईडिया से व्यवसाय में होगी बढ़ोतरी. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर:

कार्यस्थल पर आपके बनाए गए प्लान को बार-बार बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. बार-बार एक ही तरीके से कार्य करने की जगह स्ट्रेटजी में बदलाव करें. प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ कार्य करें. डिजिटल बिजनेस, टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. अचानक कोई महत्वपूर्ण बिजनेस आइडिया आपको मिल सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आपको की कठिन समस्या को हल करने में आसानी रहेगी. अंदरूनी राजनीति की जगह अपने करियर पर फोकस करें.

Finance / फाइनेंस:

आर्थिक मामलों में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद नई उम्मीद की किरण दिखाई देगी. लाभ के छोटे-छोटे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जल्दबाजी और भ्रम की स्थिति में रुक कर विचार करें. इन्वेस्टमेंट और किसी आकर्षक ऑफर के दौरान उसकी पूरी रिसर्च करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक रह सकता है. बजट प्लान करके कोई निर्णय करें. जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. अनएक्सपेक्टेड खर्च के बढ़ाने की संभावना है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:

रिश्तो में आपकी बातचीत का काफी आकर्षक और शानदार रहेगी. स्ट्रेट फॉरवार्ड बातचीत से गलतफहमी की संभावना है. कठोर शब्दों के इस्तेमाल करने से बचें. सिंगल जातकों के लिए आज सोशल मीडिया या ऑनलाइन किसी माध्यम से नए लोगों से बातचीत और प्रेम संबंध बनाने का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आज आउटिंग का प्लान करें. शाम के वक्त डिनर और आउटिंग आपके रिश्ते में मजबूती लाएगी. अंतरजातीय विवाह के लिए प्रयासरत लोगों को आज घर में बातचीत में सफलता प्राप्त होने की संभावना है.

Lucky Number / शुभ अंक: 5
Lucky Color / शुभ रंग: सिलेटी 
     
आज का उपाय: घर में टॉयलेट को देशी तेजाब से साफ करें. किसी जमादार को तम्बाकू दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com