विज्ञापन

Numerology Prediction 9 : आज आपकी लीडरशिप और साहस की वजह से किसी भी कंपटीशन में होगी जीत

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 9 जो मंगल और चंद्र की ऊर्जा से आज किसी भी टास्क को बहुत आसानी से कंप्लीट कर सकेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9 : आज आपकी लीडरशिप और साहस की वजह से किसी भी कंपटीशन में होगी जीत
प्रॉपर्टी खरीदने का बन रहा है योग.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर काफी अधिक जोश और पैशन होगा. लोगों के साथ बातचीत में भाषा पर संयम रखें. आपके द्वारा बोले गए शब्दों से आपकी प्रगति प्रभावित होगी. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी डीलिंग, कंस्ट्रक्शन, पॉलिटिक्स ओर स्पोर्ट्स सेक्टर के साथ जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आपको अपनी टीम को लीड करने का मौका मिलेगा. किसी भी प्रकार के कंपटीशन में आपके साहस की वजह से जीत आपकी होगी. ऑफिस के अधिकारियों के द्वारा आपकी मेहनत और साहस को सराहा जाएगा. किसी भी व्यक्ति से बहस करके अपना समय बर्बाद ना करें. ऑफिस में किसी भी प्रकार के विवाद में आवेश में आकर इस्तीफा या कोई महत्वपूर्ण निर्णय न करें. व्यापार में आज विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. आज आपके प्रभाव से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आज फाइनेंशियल मामलों में त्वरित निर्णय लेने से लाभ की स्थिति बनेगी. यदि आप अपने कंपीटीटर्स पर हावी होने का प्रयास करेंगे तो जीत आपकी होगी. आज आपको प्रॉपर्टी में निवेश करना शुभ होगा.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग रह सकती है. आज आपके द्वारा की गई मेहनत से जबरदस्त धन आगमन होगा. प्रॉपर्टी डीलिंग के बिजनेस में आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा. बाहन की मरम्मत या प्रॉपर्टी की खरीद पर आपका धन खर्च हो सकता है. गुस्से में या अनिर्णय की स्थिति में धन खर्च न करें. आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके व्यवसाय को प्रगति देगा. आपके द्वारा रिस्क लेने से आज कोई बड़ी डील मिल सकती है. आप अपने कम्पटीटर पर बढ़त बना कर रखेंगे. नई प्रॉपर्टी अथवा गोल्ड खरीदने का योग बन रहा है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में एक दूसरे के साथ काफी प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी. आज आपका नेचर काफी अट्रैक्टिव रहेगा. सिंगल जातकों का किसी नए व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध या गहरी दोस्ती हो सकती है. आज किसी खास व्यक्ति को देखते ही आपके मन में उसके प्रति प्रेम भावना जागृत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आज जीवन साथी के प्रति थोड़ी समस्या हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर के साथ बातचीत में संयमित भाषा और नापतोल के साथ शब्दों का प्रयोग करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग :  पीला.

आज का उपाय : आज हनुमान जी को मीठे पान का भोग अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com