विज्ञापन

Numerology Prediction 3 : आपकी सलाह से बनेगा लोगों का करियर, वैवाहिक जीवन और प्रेम सम्बन्ध में बढ़ेगी समझदारी

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और चंद्र की ऊर्जा के साथ आज आप काफी महत्वाकांक्षी और अनुशासित रहेंगे. आपकी सलाह काफी बेहतर रहेगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3 : आपकी सलाह से बनेगा लोगों का करियर, वैवाहिक जीवन और प्रेम सम्बन्ध में बढ़ेगी समझदारी
पढ़ाई में आज विशेष अचीवमेंट प्राप्त होगा.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपकी बात करने की क्षमता काफी शानदार रहेगी. आप शब्दों को तौल कर बोलेंगे. आपके द्वारा दी गई सलाह लोगों के लिए पत्थर की लकीर बन सकती है. आप एक बेहतर गाइड के रूप में अपनी सेवा दे सकते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : एजुकेशन फाइनेंस और अध्यात्म के अलावा स्टेशनरी और लेखन से संबंधित कार्य आज आपको काफी सफलता प्रदान करेंगे. ऑफिस में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपके बॉस आपको इंक्रीमेंट या प्रमोशन दे सकते हैं. सामाजिक रूप से आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लोगों के अंदर आपके प्रति आकर्षण काफी अधिक होगा. छात्रों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. पढ़ाई में आज विशेष अचीवमेंट प्राप्त होगा. किसी भी कार्य के कंसल्टेशन कोचिंग और पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. समुद्री व्यवसाय में आज आपको कोई बेहतर डील मिल सकती है. यदि पिछले कुछ समय से आप लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको इसमें सफलता मिलेगी. आपकी बात करने और कार्य प्रणाली से इंप्रेस होकर ग्राहकों से आपके संबंध बेहतर बनेंगे.

Finance / फाइनेंस : आज का दिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए काफी अच्छा रहेगा. आज आसानी से आपको धन की प्राप्ति होगी. गजकेसरी योग की ऊर्जा से आपका उधार दिया हुआ धन या किसी सरकारी कार्यालय एवं अथॉरिटी में अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. आज शेयर बाजार में सोच समझकर किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए विशेष लाभ देगा. आज आपका धन सामाजिक और धार्मिक आयोजन में चंदा के रूप में खर्च हो सकता है. आपको अपने खर्चों पर विशेष रूप से कंट्रोल करने की आवश्यकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति समझदारी और गंभीरता बढ़ेगी. संबंधों में एक दूसरे का सम्मान काफी अधिक रहेगा. पार्टनर को आपके गाइडेंस की आवश्यकता होगी. जीवनसाथी के द्वारा आपके प्रति सम्मान की दृष्टि रहेगी. आप परिवार के साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ समय व्यतीत करें. आपके घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. 

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : हल्का गुलाबी 

आज का उपाय : आज भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा एवं मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अथवा कमल पुष्प अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com