विज्ञापन

Numerology Prediction 2 : आज अचानक से होगा बड़ा धन लाभ, खर्चो पर रखें कंट्रोल

आज दिन का अंक है 2 है और आपका मूलांक 2 है, आज चन्द्र की डबल ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आप लोगों की भावनाओं को काफी आसानी से समझ सकेंगे. बार-बार मूड स्विंग की समस्या से दिक्कत हो सकती है. जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2 : आज अचानक से होगा बड़ा धन लाभ, खर्चो पर रखें कंट्रोल
आर्थिक स्थिति होगी काफी अधिक मजबूत.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रह सकते हैं. आपके मन में चल रही बातें सही साबित हो सकती हैं. अगर भावनाओं पर कंट्रोल नहीं किया, तो आज नुकसान हो सकता है. आज के दिन आपका आकर्षण बढ़ेगा और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : आज क्रिएटिविटी, पब्लिक डीलिंग, कंसल्टेशन और काउंसलिंग के सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शानदार है. विदेश से संबंधित व्यवसाय, समुद्री व्यापार में आज लोगों को लाभ प्राप्त होगा. आपकी सोचने की क्षमता काफी रचनात्मक रहेगी. आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आज आप ऑफिस में अट्रैक्शन का केंद्र बने रहेंगे. किसी महिला अधिकारी के द्वारा आपको विशेष तौर पर सपोर्ट किया जाएगा. ब्यूटी प्रोडक्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और रेस्टोरेंट के बिजनेस में विशेष लाभ हो सकता है. पार्टनरशिप के माध्यम से व्यवसाय को ऊंचाइयां प्राप्त होगी. आज आप बातचीत से ग्राहकों को इंप्रेस कर सकेंगे. कोई बड़ी डील आज आपके व्यवसाय को प्रगति प्रदान करेगी. किसी भी प्रकार के कंफ्यूजन में अपने दिल की बात सुने.

Finance / फाइनेंस: आज आपको धन प्राप्ति का बेहतर योग बन रहा है. अचानक कहीं से बड़ा धन आपको प्राप्त हो सकता है. कैश फ्लो काफी तेज रहेगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन काफी शानदार है. ज्यादा ओवर थिंकिंग की वजह से निर्णय लेने में समस्या हो सकती है. आज आपका धन घर की साज सज्जा पर खर्च हो सकता है. परिवार के अन्य सदस्यों के लिए आज शॉपिंग करने में धन खर्च होने की संभावना है. आज खर्चों को नियंत्रित करके भविष्य की सुरक्षा के लिए कुछ धन की बचत करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन व्यक्तिगत रिश्ते और प्रेम संबंधों के लिए बेहद शानदार है. पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. रोमांस बढ़ेगा. आज आप पार्टनर की काफी केयर करेंगे. आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा. सिंगल जातकों के जीवन में आज प्रेम के फूल खिल सकते हैं. नई प्रेम संबंधों में रोमांस का मौका मिलेगा वैवाहिक जीवन काफी मधुर रहेगा अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दें एवं रोमांटिक डेट प्लान करें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. साथ में डिनर का प्रोग्राम बनाएं.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर

आज का उपाय : आज चावल, दूध, दही और मिश्री किसी धर्म स्थान में दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Mulank 2 Rashifal, Mulank 2 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com