Mulank 2: मूलांक 1 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल 2026 का दिन?
AI
Mulank 2: किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 चंद्रमा और अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को मूड स्विंग की समस्या देते हैं. आज मूलांक 2 के जातक भावनात्मक रूप से परिवर्तनशील रहेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन.
- करियर : आज आपको ओवरथिंकिंग की वजह से करियर में कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. निर्णय लेने में लगातार आपको असमंजस की स्थिति बनेगी. ऑफिस में साथियों के साथ मिलकर आज के दिन कार्य करने में बेहतर परिणाम हासिल होंगे. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आज का दिन लेखन के लिए बेहतर साबित होगा.
- फाइनेंस : आज के दिन किसी भी तरह से कोई बड़ा निवेश करने से बचें. अनावश्यक खर्च आज आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है. उधार लेने और देने से भी बचें.
- लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज भावनात्मक रूप से आप किसी व्यक्ति के साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे जिससे कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से आपके बीच संबंधों में तल्खी देखी जा सकती है. सिंगल जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है. नींद और मूड स्विंग्स की समस्या से आज चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है.
- शुभ अंक : 2
- शुभ रंग : सफेद, क्रीम.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
लेखक के बारे में
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mulank 2, Mulank 2 Astrology, Is Mulank 2 Lucky, Why Is Number 2 So Powerful, Numerology Number 2