Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. मजबूत इनट्यूशन पावर और बेहतर निर्णय से करियर, व्यवसाय और रिश्तो में आज ताजगी रहेगी.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज किसी भी कार्य में आपके द्वारा डीप एनालिसिस के माध्यम से सफलता हासिल होगी.आपके इनट्यूशन पावर से आपको लाभदायक स्थिति रहेगी.किसी बेहतर कार्य के लिए आपको ट्रेवल करनी पड़ सकती है.ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें.सोच विचार करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे. बिजनेस में आपकी स्ट्रेटजी से लाभ की स्थिति बनेगी. नए ग्राहकों की संतुष्टि पर आपको काम करना होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी.धीरे-धीरे धनलाभ की स्थिति आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी. शेयर बाजार,इंट्राडे और विदेश से संबंधित व्यवसाय में कामयाबी हासिल होगी. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें.एक्सपर्ट की सलाह लेकर कोई भी निवेश आज लाभदायक रहेगा. जल्दबाजी से नुकसान होगा. प्रॉपर्टी, गोल्ड जैसे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेंगे. अचानक आपको बड़े धनलाभ की उम्मीद है. आपके द्वारा बड़े फाइनेंशियल मैटर को आसानी से क्लोज किया जाएगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति व्यवहार बेहतर रखें. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाकर रखें. आपका मन ज्यादा समय अकेले में व्यतीत करने का होगा. लेकिन इससे आपके ऊपर ओवरथिंकिंग हावी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आज आपके रिश्ते सामान्य रहेंगे.अविवाहित लोगों की विवाह से संबंधित बातचीत फाइनल हो सकती है.नए प्रेम संबंध बनेंगे.किसी धार्मिक यात्रा के दौरान आज आपको किसी नए साथी से मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : काला
आज का उपाय : आज मुँह में दो लौंग रखकर बाहर निकलें, किसी धार्मिक स्थान अथवा मंदिर में लोगों को कपड़ों का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं