Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके आत्मविश्वास भरे निर्णय मजबूत स्थिति बनेगी. आपकी प्लानिंग से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपको किसी बड़ी योजना में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है.आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. बड़े अधिकारियों के साथ आपकी बातचीत काफी सकारात्मक रहेगी. ऑफिस के बाकी कर्मचारियों के साथ मिलकर आप बेहतर कार्य कर सकेंगे. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. अहंकार और ऐटिटूड से दिक्क़त होगी. आप नए ग्राहकों के साथ मिलकर व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी.पुराने किसी मित्र के माध्यम से कोई पेंडिंग पेमेंट आपको प्राप्त हो सकता है.साझेदारी या किसी अन्य प्रस्ताव में जल्दबाजी न करें.आज का दिन मार्केटिंग या नेटवर्किंग के लिए काफी सकारात्मक है.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी फाइनेंसियल सिचुएशन काफी मजबूत और स्थाई रहेगी. आपको सेविंग पर फोकस करना होगा. आपके द्वारा आज किए गए प्रयासों से लाभ प्राप्त होगा. लम्बी अवधि के निवेश में लाभ की स्थिति बनेगी. आधी जानकारी पर कोई भी बड़ा फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट ना करें.आज आपका सामाजिक दिखावे एवं मजबूती पर धन खर्च होने की संभावना है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति मधुरता होगी. जीवन में नए किसी व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.बातचीत में भाषा पर संयम रखें.किसी बात के मन में रहने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है. किसी भी विवाद की स्थिति में खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे.जीवन साथी के साथ आज लंबी एवं गंभीर बातचीत हो सकती है.अविवाहित लोगों के नए प्रेम कहानी या विवाह से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है. छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित ना हो अन्यथा रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आँखों का पॉवर वाला चश्मा बनवा कर दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं