विज्ञापन

Numerology prediction 8 : काफी समय से अटके हुए कार्यों में मिलेगी सफलता

आज के दिन का अंक है 9 है और मूलांक 8. शनि और मंगल की ऊर्जा से आज धैर्य और मेहनत के साथ भविष्य की मजबूत बुनियाद तैयार करनी होगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 8 : काफी समय से अटके हुए कार्यों में मिलेगी सफलता
वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा. आपका धैर्य और अनुशासन आपको कामयाबी की ओर लेकर जाएगा. आपके द्वारा लगातार किए गए प्रयासों से धीरे-धीरे सफलता हासिल हो सकती है. कार्य में रूकावट होने पर इरिटेट ना हो. आज की सफलता स्थाई होगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कार्य का अतिरिक्त प्रेशर हो सकता है. आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी की जा सकती है. आज उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्य शैली को नजदीकी से देखा जा सकता है. काफी समय से लगातार कर रहे प्रयासों से आज आपको सफलता प्राप्त होगी. आपके अंदर बेहतर प्रबंधन और एडमिनिस्ट्रेशन की क्षमता का विस्तार होगा. किसी सरकारी कार्य में काफी समय से यदि आप अटके हुए थे, आज उसमें कामयाबी मिलने की संभावना है. आज का दिन अनुशासन के लिए है, जितना अधिक अनुशासन होगा उतना जल्दी कामयाबी आपकी ओर आकर्षित होगी. व्यवसाय में स्थिरता के लिए बेहतर प्लान करें. आज आपके अनुभव और पुराने संबंधों का पूरा प्रयोग करना होगा. धीरे-धीरे व्यवसाय में बढ़ोतरी के संकेत है.

Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको संतुलन बनाकर चलना होगा. आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि से आपका बजट संतुलन बिगड़ सकता है. इसलिए खर्चों को कंट्रोल करें. आज के दिन बचत पर ध्यान केंद्रित करें. पहले से किए गए खर्च, निवेश एवं फाइनेंशियल डिसीजन की समीक्षा करके भविष्य की योजना तैयार करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति गंभीरता बढ़ेगी. आपके संबंधों में ईमानदार रहना होगा. भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करें. पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी या विवाद को बैठकर बातचीत करके हल करें. आपके वैवाहिक जीवन में आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. बच्चों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है. परिवार और जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा अथवा आउटिंग प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : स्लेटी.

आज का उपाय : आज किसी कुष्ठ रोगी अथवा विकलांग व्यक्ति को चाय पिलाएं एवं गुलाब जामुन भेंट करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com