Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपकी बेहतर सोच और शोध करने की आदत से कठिन परिस्थितियों में भी आपके द्वारा समाधान किया जा सकता है. आपके अंदर आज कुछ बेहतर करने की ऊर्जा काफी सक्रिय रहेगी. जल्दबाजी और जिद में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न करें. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : आज आपके द्वारा अलग तरीके से कार्य करने की प्रणाली ऑफिस में लोगों को काफी पसंद आएगी. आपकी पहचान आज एक बेहतर और मेहनती व्यक्ति के रूप में बनेगी. अचानक आपको कोई बेहतर एवं नवीन जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी भी प्रेजेंटेशन अथवा मीटिंग में अपनी बात को मजबूती के साथ पेश करें. आज टीमवर्क में आपको लाभ रहेगा. एक अच्छे लीडर की तरह आज लोगों से आप बेहतर कार्य करा सकेंगे. नई नौकरी या नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है. ऑनलाइन एवं डिजिटल प्रचार प्रसार से आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. पहले की गई गलतियों से सीख कर इस बार कुछ बेहतर करना है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको वित्तीय मामलों में काफी सतर्कता रखने की आवश्यकता है. ऑनलाइन स्कीम तथा जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से दूर रहना होगा. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट प्लान आपके जीवन का सबसे अहम हिस्सा होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में विचार करें. इससे आपको बेहतर लाभ की प्राप्ति होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपकी व्यस्तता की वजह से आज रिश्तो में दूरियों का एहसास हो सकता है. किसी भी गलतफहमी को लेकर आज ओपन कम्युनिकेशन से बातचीत और रिश्ते बेहतर होंगे. ज्यादा गंभीरता की जगह अपनी भावनाओं को आसान शब्दों में पार्टनर के सम्मुख व्यक्त करें. अन्यथा गलतफहमियों की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में आज काफी सतर्कता और धैर्य की आवश्यकता है. बिना सोचे समझे ना बोलें. बातचीत के दौरान अपने शब्दों को सोच समझकर कहे. परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य की लिए आपसे सलाह ली जा सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.
आज का उपाय : कपड़ों में लगाने वाले नील की सात बूंद किसी पात्र में डालकर,उसमें थोड़ा पानी भर के अपने ऊपर से सात बार उतार कर टॉयलेट में फ्लश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं