Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आप किसी भी गंभीर स्थिति को काफी गहराई से समझ कर बेहतर निर्णय ले सकते हैं. लोगों की बातों को सुनने से बेहतर आज अपने अंतर्मन की आवाज पर निर्णय करें. आइए जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपको नई रणनीति के अनुसार आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा आपकी विश्लेषण क्षमता बेहतर होगी आप अपनी मेहनत और शोध के दम पर करियर में आगे बढ़ सकते हैं टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है शांत रहकर एकांत में अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करें. आपके द्वारा पूर्ण किए गए प्रयासों की समीक्षा करें एवं नई रणनीति बनाकर अपनी व्यवसाय में निरंतर प्रगति के प्रयास करें. विदेशी व्यापार में आज लाभ की स्थिति बनेगी. इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आज आपको लाभ हो सकता है.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज काफी संतुलित रहेगी. दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट रह सकती है लेकिन धीरे-धीरे स्थायित्व और प्रगति हो सकती है. आज आपकी कमाई आपके नॉलेज की वजह से बढ़ सकती है. किसी भी फाइनेंशियल मैटर में सतर्क रहना होगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी रखें. व्यर्थ खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास करें. भविष्य के लिए आपको सेविंग्स पर फोकस करना होगा. किसी भी फाइनेंशियल कमिटमेंट या डिसीजन लेने से पहले उसे मामले की पूरी जानकारी अवश्य कर लें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपको चुप रहने की वजह से थोड़ा गलत समझा जा सकता है. रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है. आपके प्रयास करना चाहिए कि आपके दिल की बात अपने पार्टनर या रिश्तो में खुलकर व्यक्त करें. ओपन कम्युनिकेशन से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. दांपत्य जीवन में बातचीत के दौरान समझदारी रखें. मेरे साथ महत्वपूर्ण निर्णय करें. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें इससे आपकी संबंध बेहतर होंगे. आज शाम के वक्त कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने का प्लान बनाएं.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला.
आज का उपाय : घर से बाहर निकलते समय एक मुट्ठी पीली सरसों सर से 21 बार उल्टा उतार कर फेंक दें, और उसके ऊपर से निकलते हुए चले जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं