विज्ञापन

Numerology Prediction 1: कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

आज दिन का अंक 5 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और बुध की ऊर्जा से आप बेहतर निर्णय और साहस का परिचय देंगे. आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे. 

Numerology Prediction 1: कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
बड़े फाइनेंशियल डिसीजन किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद लेना बेहतर होगा.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आपके जीवन में नई शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है. आज किसी से बातचीत के दौरान अहंकार ना दिखाएं. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपको नई और बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपके उच्च अधिकारियों का सपोर्ट प्राप्त होगा. आपके अंदर मेहनत करने का जज्बा होगा. आपके बेहतर नेतृत्व से किसी भी कार्य में सफलता हासिल होगी. किसी कंपटीशन, एग्जाम या नई नौकरी के प्रयासरत जातकों के लिए आज बेहतर और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. व्यवसाय में आज साझेदारी के प्रपोजल प्राप्त हो सकते हैं. आपकी बेहतर रणनीति से व्यवसाय में लाभ के मौके मिलेंगे. नए प्रोजेक्ट या नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन बेहतर है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति अन्य दिनों की तुलनात्मक बेहतर रहेगी. इनकम के सोर्सेस बढ़ सकते हैं. पहले से उधार दिया गया धन आज वापस आ सकता है. अपने खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. सामाजिक रूप से अपनी मजबूती दिखाने के लिए व्यर्थ खर्च से आपका बजट बिगाड़ सकता है. फाइनेंशियल मैनेजमेंट से आपकी सिचुएशन स्ट्रांग होगी. बड़े फाइनेंशियल डिसीजन किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद लेना बेहतर होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपकी बातचीत करने के तरीके और भावनात्मक जुड़ाव से आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. आज आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेगा. पहले से बनी हुई दूरी आज कम्युनिकेशन के माध्यम से खत्म हो सकती है. बातचीत के दौरान पार्टनर की भावनाओं का पूरा सम्मान करें. वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे के सपोर्ट की आवश्यकता होगी. बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर कोई निर्णय कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातें बड़ा विवाद बना सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान संयम रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky  Color / शुभ रंग : नारंगी.

आज का उपाय : किसी जरूरतमंद महिला अथवा महिला किन्नर को हरे वस्त्र का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com