Personality Number 4 / मूलांक 4: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज आपकी बेहतर कार्यप्रणाली आपके अधिकारियो को काफी प्रभावित करेगी. आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी सपोर्टिंव रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर:
आज कार्य स्थल पर आपकी बेहतर प्लानिंग और स्ट्रेटजी से किसी बड़े प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी. जटिल समस्याओं का आपके द्वारा बेहतर तरीके से समाधान किया जाएगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है. टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंसल्टेशन से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा. अचानक व्यवसाय में पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में ना करें.
Finance / फाइनेंस:
आज आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा. अचानक आपके खर्चों में अप्रत्याशित तरीके से वृद्धि देखने को मिलेगी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और गाड़ियों के मेंटेनेंस पर आपका धन अधिक खर्च होने की संभावना है. किसी रुके हुए पेमेंट में आपके प्रयासों से प्रगति देखने को मिल सकती है. आज हाई रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग, शेयर बाजार और पैसा डबल करने वाली स्कीम से दूरी बनाकर रखें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:
आपका प्रेम संबंध आज उतार-चढ़ाव भरा रह सकता हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें. किसी गलतफहमी की वजह से विवाद होने की संभावना है. पार्टनर के साथ आज किसी भी समस्या पर खुलकर बात करें. अविवाहित लोगों के लिए सोशल मीडिया या किसी मैट्रिमोनियल साइट से विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. जीवन साथी के साथ भविष्य से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज लंबी बातचीत सार्थक रहेगी.
Lucky Number / शुभ अंक: 6
Lucky Color / शुभ रंग: सिलेटी
आज का उपाय: आज एक पानी वाला नारियल अपने सर से 21 बार उतार कर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं