Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है.आज आपके जीवन में अचानक परिवर्तन हो सकता है. बड़े बदलाव की सम्भाबना है. करियर में अचानक प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज किसी भी प्रोजेक्ट में आपके द्वारा जल्दबाजी करने से दिक्कत हो सकती है. आपको अपने कामों में एकाग्रता और धैर्य से आगे बढ़ना होगा. किसी नए प्रोजेक्ट की रणनीति सफल हो सकती है. सहकर्मी और अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत में नरमी रखें. व्यवसाय के विस्तार अथवा नई व्यवसाय को शुरू करने की रणनीति बनाने का समय बेहतर है. बड़े फैसले अचानक लेने की जगह सोच समझकर करें. विदेश से संबंधित व्यवसाय में आज प्रगति देखने को मिल सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपको फाइनेंशियल मैटर में बेहद सावधानी रखने की आवश्यकता है. अचानक बड़े धन लाभ और हानि की संभावना है. अपने खर्चों पर आज आपको नियंत्रण करना होगा. साथ ही भविष्य के लिए बचत पर फोकस करें. आपके द्वारा पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. किसी भी फाइनेंशियल डिसीजन और कमिटमेंट से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल कर ले.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके मन में आज भावनाओं का अंबार रहेगा. लेकिन आप अपने दिल की बात किसी के साथ व्यक्त नहीं कर पाएंगे. आपके चुप रहने की वजह से रिश्तों में गलतफहमी होने की संभावना है. रिश्तो को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें. आपस में बातचीत करने का प्रयास करें. जीवन साथी के साथ आज कम्युनिकेशन से रिश्ते मजबूत होंगे. अत्यधिक व्यवस्तता के बीच परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : कत्थई.
आज का उपाय : आज आपको कुत्ते, चींटी और बंदरों के लिए खाने को डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं