Personality Number 4 / मूलांक 4: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज की ऊर्जा समाज और नीतियों के विपरीत आपकी अलग सोच पुराने तौर तरीकों के विपरीत जाकर नई योजना के साथ कार्य करने की है. आज आपको किसी भी भ्रम या झूठी स्थिति के बहकावे में नहीं आना है. एक साथ कई अवसर आपको भ्रम में डाल सकते हैं.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर: आज ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. गंभीर परिस्थितियों में भी आप समस्याओं को आसानी से समाप्त कर सकते हैं. आपकी सोच और नजरिया आज एकदम अलग तरीके का होगा. टेक्निकल और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आज आपका मन कई कार्य एक साथ करने के लिए आकर्षित हो सकता है. व्यवसाय में नई रणनीति आपके लिए बेहतर अवसर देगी. डिजिटल मार्केट और विदेश से संबंधित व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज अचानक बड़े धन लाभ और हानि दोनों संभव है. किसी भी फाइनेंशियल डिसीजन और ट्रांजैक्शन में सतर्कता काफी आवश्यक रहेगी. आय के एक साथ कई स्त्रोत दिखाई दे सकते हैं. घर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और आवश्यक चीजों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. अनावश्यक रूप से अपने खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास करें. शॉर्ट मनी, रिस्की ट्रेडिंग और जल्दी अमीर बनने की चाहत आपके धन को बर्बाद कर सकती है. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट की जगह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज मल्टीपल अफेयर्स या झूठ बोलने की वजह से प्रेम संबंधों में दिक्कत है आ सकती है. बातचीत के दौरान स्पष्टता रखें. ओपन कम्युनिकेशन से दिक्कत खत्म हो सकती है. पार्टनर को आज आपके साथ संबंधों में दूरियां लग सकती है. आज आप प्रयास करें कि अपने जीवनसाथी या लवमेट को समय और विश्वसनीयता दें. जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान धैर्य और गंभीरता बनाकर रखनी होगी. शब्दों का चयन सोच समझकर करें.आपसी बातचीत से पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. पारिवारिक किसी पुराने मामले में आज सकारात्मक निर्णय हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक: 7
Lucky Color / शुभ रंग: नीला
आज का उपाय: आज नहाने के पानी में एक चम्मच समुद्री नमक डालकर स्नान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं