विज्ञापन

23 August 2026 Numerology Horoscope 8 : कार्यस्थल पर मिल सकती है कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, धैर्य रखना जरुरी

आज के दिन का अंक 5 है और मूलांक 8 जो शनि और बुध की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको अपनी बेहतर स्ट्रेटजी से फैसला करने होंगे. अनुशासन और धैर्य में रहकर काम करें.

23 August 2026 Numerology Horoscope 8 :  कार्यस्थल पर मिल सकती है कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, धैर्य रखना जरुरी
23 August 2026 Numerology Horoscope 8
NDTV

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके सामने कई बेहतर विकल्प होंगे. सही अवसर का चुनाव करना आपके लिए एक चुनौती होगी. किसी भी बड़े फैसले से पहले उसकी पूरी जानकारी करें. आपको धैर्य और अनुभव का पूरा उपयोग करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज का दिन आपके लिए कार्य स्थल पर काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है,आपके ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण और नवीन जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपकी बेहतर प्रबंधन क्षमता से लोग काफी प्रभावित होंगे. सरकारी एडमिनिस्ट्रेशन और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. व्यवसाय में पुरानी ग्राहकों के साथ फॉलो अप करें इससे पुनः व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी ऑनलाइन प्रमोशन और डिजिटल प्रचार के माध्यम से व्यवसाय बेहतर होगा.

Finance / फाइनेंस: शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद आपकी फाइनेंसियल कंडीशन स्टेबल रहने की संभावना है. किसी पुराने भुगतान के लिए फॉलो अप करने के बाद सफलता हासिल होगी. टूर एंड ट्रेवल्स में आपका धन खर्च होने की संभावना है. अचानक खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अनावश्यक रूप से खर्च ऑनलाइन खरीदारी एवं जल्दी प्रॉफिट के चक्कर में कोई भी निवेश न करें. किसी बड़े फाइनेंशियल कमिटमेंट या डिसिशन से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में अथवा जीवनसाथी के साथ रिश्तों में आज आपका व्यवहार बेहतर होगा. आपके द्वारा दी गई सलाह से वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. अविवाहित लोगों को ऑनलाइन अथवा किसी सोशल प्लेटफॉर्म से नए प्रेम संबंध या विवाह से संबंधित रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं. काम का प्रेशर आपके वैवाहिक जीवन पर हावी हो सकता है. जल्दबाजी अथवा नए रिश्तों में अधिक भरोसा ना करें किसी छोटी बात पर वाद विवाद की स्थिति से दूर रहे.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : गहरा नीला   

आज का उपाय : आज मिट्टी के एक दिए को पूजा घर में रखकर उसके नीचे काले तिल एवं एक रुपए का सिक्का रखें उसके पश्चात दिया प्रज्वलित करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com