विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यूपी की बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जानें महिलाओं के साथ और कौन कर सकेंगे बसों में फ्री सफर

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके एक सहयात्री को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सौगात मिलेगी. यह फ्री सेवा 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगी. इसके साथ ही बहनों की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड और ट्रैफिक प्रबंधन के भी निर्देश जारी किए गए हैं. 

रक्षाबंधन पर यूपी की बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जानें महिलाओं के साथ और कौन कर सकेंगे बसों में फ्री सफर
रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं और सहयात्री को फ्री बस यात्रा; सीएम योगी के कड़े निर्देश.
NDTV

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहनों के त्योहार रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, राज्य में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. सबसे खास बात यह है कि इस बार महिलाएं अपने साथ एक सहयात्री (Co-Passenger) को भी निशुल्क सफर करा सकेंगी.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में परिवहन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मिलकर कड़े और व्यापक इंतजाम करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.

फ्री बस यात्रा की समय-सीमा और नियम

महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे एक सहयोगी की सहूलियत के लिए फ्री बस सेवा की समय-सीमा भी तय कर दी गई है. यह विशेष सुविधा 27 अगस्त की रात से शुरू होकर 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगी. इस दौरान दूर-दराज अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष बस फेरे (Trips)भी चलाए जाएंगे.

महिला सुरक्षा और चालकों की सख्त निगरानी

त्योहार के दौरान राह चलती महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. इसके तहत सुरक्षा के मद्देनजर राज्यभर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड पूरी तरह सक्रिय रहेंगे.इसके अलावा, बसों में नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को स्टीयरिंग संभालने की इजाजत नहीं दी जाएगी. चालकों की कड़ी निगरानी और रैंडम चेकिंग होगी. वहीं, स्थानीय स्तर पर चलने वाले ऑटो और टैक्सी चालकों का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- गांव की महिलाओं को बिना गारंटी सरकार दे रही है 5 लाख तक का लोन और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

 रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • पात्र यात्री: सभी महिलाएं एवं उनके साथ एक सहयात्री.
  • प्रभावी समय: 27 अगस्त रात से 28 अगस्त रात तक.
  • सेवा का दायरा: UPSRTC (यूपी रोडवेज) की बसें 
  • सुरक्षा व्यवस्था : एंटी-रोमियो स्क्वॉड, पुलिस गश्त और ऑटो सत्यापन 

यह भी पढ़ें- Delhi Laxmi Yojana के लाभार्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कब और कैसे मिलेगा पेंशन कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSRTC Bus, Raksha Bandhan 2026, CM Yogi Adityanath, Free Bus Service, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com